फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाशिमपुरा कांड: हाईकोर्ट के फैसले पर नेताओं के बोल, जानें किसने क्या कहा...

Wed, 31 Oct 2018 07:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 31 Oct 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Hashimpura massacre Leaders comment on the decision of the High Court
फाइल फोटो

मेरठ के हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 31 साल बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। सभी 16 आरोपी जवानों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 1987 के इस मामले में पीएसी के जवानों को 42 लोगों की हत्या और अन्य अपराधों के आरोपों से बरी करने के तीन साल पुराने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। आगे जानिए इस फैसले पर नेता क्या बोले:-

Hashimpura massacre Leaders comment on the decision of the High Court
मेरठ न्यूज

न्यायालय का निर्णय सिर माथे पर, लेकिन निचली कोर्ट से सब बरी और ऊपरी कोर्ट में सभी दोषी। दोष भी सभी का बराबर। सुप्रीम कोर्ट में ठीक पैरवी की आवश्यकता है। पीड़ितों को न्याय मिलेगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

Hashimpura massacre Leaders comment on the decision of the High Court
मेरठ न्यूज

न्यायालय के फैसले पर टिप्पणी तो नहीं की जा सकती है, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि न्यायालय को एक बार सिपाहियों की अपील को भी गंभीरता से सुनना चाहिए। दोनों पक्षों को न्याय मिले, ऐसी उम्मीद करते हैं। - हरपाल सैनी, पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Hashimpura massacre Leaders comment on the decision of the High Court
मेरठ न्यूज

हाईकोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं। लेकिन हमें लगता है कि इस मामले पर संपूर्ण दृष्टिगत रखते हुए फिर से पुनर्विचार की आवश्यकता है। संपूर्ण तथ्यों पर फिर से संज्ञान लिया जाए तो अच्छा रहेगा। - रविंद्र भड़ाना, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक।

विज्ञापन
Hashimpura massacre Leaders comment on the decision of the High Court
मेरठ न्यूज

न्यायालय पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि सुरक्षा बलों के साथ दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। न्यायालय को सुरक्षाकर्मियों की याचिका पर विचार करना चाहिए। - सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट विधायक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed