मेरठ में पूर्व मंत्री व मीट माफिया याकूब कुरैशी की अवैध संपत्ति को पुलिस कुर्क करने में जुटी है। याकूब पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बताया गया कि पुलिस याकूब कुरैशी के 13 करोड़ के मकान को कुर्क कर चुकी है, जिसका एक हिस्सा परिवार के लिए छोड़ा गया है। सीओ किठौर रूपाली राय ने बताया कि याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज की 2.82 करोड़ की 17 बीघा कृषि भूमि मंगलवार को पुलिस ने जब्त कर ली। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम की नौ करोड़ की कृषि भूमि जब्त की थी। आज भी पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
{"_id":"6423ed1562fe7e290f0e1967","slug":"haji-yakub-son-firoz-land-worth-2-82-crores-seized-property-worth-seven-crores-yet-to-be-attached-2023-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"याकूब पर शिकंजा: बेटे फिरोज की 2.82 करोड़ की भूमि जब्त, सात करोड़ की संपत्ति अभी कुर्क होनी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब पर शिकंजा: बेटे फिरोज की 2.82 करोड़ की भूमि जब्त, सात करोड़ की संपत्ति अभी कुर्क होनी बाकी
Wed, 29 Mar 2023 01:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज
- फोटो : अमर उजाला
याकूब की संपत्ति कुर्क।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर 14(ए) गैंगस्टर अधिनियम 1986 के अनुपालन में हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान व फिरोज की 31.77 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश डीएम दीपक मीणा ने किए हैं। पुलिस ने खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर, पीपलीखेड़ा व शाकरपुर व अलीपुर सहित 10 गांवों में जमीन चिन्हित की थी।
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ किठौर रुपाली राय चौधरी मुंडाली और खरखौदा पुलिस को लेकर पिछले सप्ताह गुरुवार को बिजली बंबा बाईपास स्थित शाकरपुर गांव के जंगल में पहुंची थी। जहां पर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की पत्नी संजीदा बेगम के नाम करीब 17 बीघा कृषि भूमि मिली। पुलिस ने पहले मुनादी की और फिर भूमि पर बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार, सीओ किठौर रुपाली राय चौधरी, इंस्पेक्टर खरखौदा और इंस्पेक्टर मुंडाली पुलिस, राजस्व विभाग टीम ने मंगलवार शाम को खरखौदा थानाक्षेत्र के पीपलीखेड़ा गांव के जंगल में पहुंचे जहां याकूब के बेटे फिरोज के नाम 17 बीघा कृषि भूमि मिली। पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई करते हुए भूमि पर बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर लिखा है कि अब यह भूमि खरीदी या बेची नहीं जा सकती है। पुलिस का कहना है कि अभी याकूब परिवार की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
याकूब की संपत्ति कुर्क।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार न्यायालय से पुलिस को गैंगस्टर 14(ए) 1986 अधिनियम के अनुपालन में हाजी याकूब कुरैशी, उसकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज की 31.77 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश डीएम से मिले थे। एसपी देहात का कहना कि आज भवनों को जब्त किया जाएगा। मर्सिडीज सहित 32 गाड़ियों भी जब्त होंगी।