फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आगरा में ऑन ड्यूटी था जीआरपी इंस्पेक्टर, सहारनपुर में बदमाशों संग मिलकर डाल रहा था डकैती

Tue, 14 May 2019 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
GRP Inspector was on duty in Agra but doing loot with robbers in saharanpur
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव उमाही में सोमवार तड़के वर्दी में बदमाशों द्वारा डाली गई डकैती ने इलाके में सनसनी मचा दी। पुलिस पूछताछ में ढाबा मालिक इरफान ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे कार से छह लोग ढाबे पर आए। इनमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे, जो पिस्टल भी लगाए थे। सभी ने ढाबे पर चाय पीने के बाद बाग में रह रहे ठेकेदार शराफत के लोगों पर धावा बोल दिया।



ठेकेदार व मजदूरों को हथियारों से आतंकित करके बदमाश करीब नौ लाख रुपये लूट लिए। लोगों ने शोर मचाया तो वर्दीधारी अन्य बदमाशों के साथ एक कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और जांच पड़ताल की। लेकिन पूछताछ में जब लोगों से बदमाशों के साथ पुलिस की वर्दी पहने हुए लोगों द्वारा लूट करने की बात सुनकर पुलिस के पसीने छूट गए। 

GRP Inspector was on duty in Agra but doing loot with robbers in saharanpur
एसएसपी दिनेश कुमार, सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। लूट की परतें खुलनी शुरू हुई तो एक बार तो अधिकारी भी हैरान रह गए। पुलिस की टीम आगरा पहुंची और जीआरपी आगरा के इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी के अलावा बसीर खान पुत्र अफसर निवासी सदर बाजार आगरा और सुभाष शर्मा पुत्र नंदलाल निवासी गोधला- जगदीशपुर, आगरा को गिरफ्तार कर लिया।

सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार ने मामले में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से 4,94,500 बरामद हुए हैं। इस मामले में जीआरपी के सिपाही रिंकू और शायर बैग तथा टैक्सी ड्राइवर छोटू अभी फरार हैं। एसएसपी ने बताया कि ये आरोपी मंगलवार देर रात टैक्सी में सवार होकर आगरा से चले और यहां सोमवार तड़के वारदात को अंजाम देकर वापस आगरा पहुंच गए।

GRP Inspector was on duty in Agra but doing loot with robbers in saharanpur
पुलिस द्वारा गिरफ्तार इंस्पेक्टर व अन्य आरोपी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी के मुताबिक सहारनपुर में इनके द्वारा की गई यह पहली वारदात है। जांच-पड़ताल में सामने आया है कि आगरा जीआरपी में इन्होंने खुद को ऑन ड्यूटी दिखाया है। इनका इरादा रात्रि में लूट के बाद वापस जाने का था। इन्हें आगरा से गिरफ्तार किया गया है। यहां से इन्हें कार्रवाई के बाद देवबंद जेल भेजा जाएगा। 

डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव करौंदा चौधर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
GRP Inspector was on duty in Agra but doing loot with robbers in saharanpur
बदमाशों ने इसी घर में डाली डकैती - फोटो : अमर उजाला

नागल थाना क्षेत्र के गांव उमाही मोड़ के निकट हाईवे पर उमाही निवासी हाजी आबिद के खेत हैं। जहां सड़क पर उसने ढाबा बना कर रुड़की निवासी इरफान को किराये पर दिया हुआ है। ढाबे के ऊपर दो कमरे बने हैं जो उसने बिजनौर निवासी एक ठेकेदार को किराए पर दे रखे हैं।

इसी ढाबे की ऊपरी मंजिल पर रह रहे गेहूं की खरीद फरोख्त करने वाले ठेकेदार और उसके मजदूरों को निशाना बनाया गया। हथियारों से आतंकित करके बदमाश करीब नौ लाख रुपये ले गए। वारदात से दहशत में आए ठेकेदार व उसके साथी मजदूर मकान खाली करके चले गए।

विज्ञापन
GRP Inspector was on duty in Agra but doing loot with robbers in saharanpur
लूट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ढाबे के पीछे ही आम के बाग में आबिद का बेटा जाकिर मकान बना रहा है। उसने भी बिजनौर निवासी शराफत को मकान किराये पर दिया हुआ था। शराफत के साथ 22 लोग रह रहे थे। दोनों ठेकेदार क्षेत्र के किसानों से गेहूं खरीद कर मंडी में बेचने का कार्य करते हैं। 

ढाबा मालिक इरफान ने बताया कि सोमवार तड़के करीब तीन बजे कार से छह लोग ढाबे पर आए। इनमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे, जो पिस्टल भी लगाए थे। सभी ने ढाबे पर चाय पीने के बाद बाग में रह रहे ठेकेदार शराफत के लोगों पर धावा बोल दिया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed