फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थाई जेल का दरवाजा तोड़कर बंदी चार फरार, मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

Thu, 03 Sep 2020 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Sep 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Four criminal have escaped from temporary jail in Bijnor
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में गुरुवार को अस्थाई जेल से चार बंदी हो गए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह दो बंदियों को तो दबोच लिया है, लेकिन अभी दो बंदी फरार हैं। जिन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। आगे देखिए तस्वीरें- 

Four criminal have escaped from temporary jail in Bijnor
इसी अस्थाई जेल से फरार हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि कोविड-19 के तहत अप्रैल माह में इंदिरा बाल भवन के शेल्टर होम में अस्थाई जेल बनाई गई थी। थानों से चालान होकर आने वाले अपराधियों को पहले 14 दिन तक अस्थाई जेल में क्वारंटीन कराया जाता है। इसके बाद ये बंदी जिला कारागार में भेजे जाते हैं। इस समय अस्थाई जेल में 93 बंदी हैं। 

Four criminal have escaped from temporary jail in Bijnor
मामले की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नाश्ते के लिए सभी बंदियों को नीचे बुलाया गया था। कोतवाली देहात की रजा कॉलोनी निवासी बंदी फरमान, बढ़ापुर थाने के गांव जमालपुर ढिकला निवासी कुलवीर उर्फ पंकज, कोतवाली देहात थाने के गांव दौलताबाद निवासी संजू व नगीना देहात थाने के गांव सूजापुर टांडा माईदास निवासी अक्षय उर्फ गोलू भवन की ऊपरी मंजिल के जीने का दरवाजा तोड़कर तीसरी मंजिल पर जा चढ़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four criminal have escaped from temporary jail in Bijnor
अस्थाई जेल से बंदी फरार - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जेल से सटे पेड़ के सहारे ये चारों बंदी नीचे उतरकर फरार हो गए। एक बंदी संजू को भागते समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी मनीष ने दबोच लिया। तब जाकर फरार बंदियों के भागने का पता चला। 

विज्ञापन
Four criminal have escaped from temporary jail in Bijnor
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस की चार टीम बनाकर फरार बंदियों की तलाश में लगाई गई हैं। जिले भर की नाकेबंदी कर दी गई। फरार अक्षय उर्फ गोलू को नगीना देहात क्षेत्र से दबोच लिया गया। दो फरार बंदी कुलवीर उर्फ पंकज व फरमान पुलिस के हाथ नहीं आए है। अस्थाई जेल के प्रभारी तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह की ओर से इस मामले की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed