{"_id":"5f337cf28ebc3e3cfa619527","slug":"former-district-president-and-bjp-leader-sanjay-khokhar-murder-case-attackers-had-committed-reiki-before-shoot-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय खोखर हत्याकांड: हमलावरों ने गोली मारने पहले किया था ये काम, घर से निकलते ही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय खोखर हत्याकांड: हमलावरों ने गोली मारने पहले किया था ये काम, घर से निकलते ही...
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bjp leader murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या से पहले हमलावरों ने रैकी की थी। हेवा-तिलवाड़ा मार्ग पर किसानों की आवाजाही रहती है। यही वजह रही कि हमलावरों ने वारदात के लिए सुनसान चकरोड का चयन किया। हमलावर खेतों के रास्ते ही ईख में छिपकर बैठ गए थे।
2 of 5
मौके पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही संजय खोखर अधिकतर समय घर में रह रहे थे। उनके नजदीकी और आसपास के लोग जानते थे कि वह रोज सुबह तिलवाड़ा मार्ग होते हुए अपनी ट्यूबवेल तक मॉर्निंग वॉक करने जाते थे। हमलावरों ने उनकी रैकी की। छपरौली-तिलवाड़ा-हेवा मार्ग पर लोगों की आवाजाही रहती है।
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
किसान भी सुबह के समय अधिक संख्या में आवागमन करते हैं। मुर्गी फार्म भी खुल जाने के कारण हमलावरों ने वारदात के लिए मार्ग से लिंक चकरोड का चयन किया। यह भी संभव है कि घर से निकलते ही बदमाश उनके पीछे लग गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, उसके एक तरफ ट्यूबवेल है और दूसरी तरफ ईख का खेत। हमलावर क्षेत्र की पूरी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे। पैदल ही आए और वारदात के बाद पैदल ही फरार हुए।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा मार्ग की चकरोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने छपरौली इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। संजय खोखर के बेटे ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।