मेरठ में सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी से बीमार चल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद से दहशत और बढ़ गई है। बच्ची को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मोहल्ले में दूषित पानी की वजह से मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। वहीं बच्ची की मौत से मोहल्ले के लोगों में रोष है।
{"_id":"6379ce4176dac4686c0fc3d9","slug":"five-death-so-far-from-cholera-due-to-poisonous-water-in-sardhana-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: जानलेवा बना जीवन देने वाला जल, गर्भ में पल रहे शिशु समेत अब तक पांच की मौत, दहशत में घर छोड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जानलेवा बना जीवन देने वाला जल, गर्भ में पल रहे शिशु समेत अब तक पांच की मौत, दहशत में घर छोड़ रहे लोग
Sun, 20 Nov 2022 12:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
पानी का टैंकर व घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मोहल्ला मंडी चमारान में पानी की पाइपलाइन की खोदाई चल रही थी। जिस कारण पानी में संक्रमण फैल गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि पीने के पानी में खतरनाक बैक्टिरिया मिले हैं। वहीं इस पानी को पीने से मोहल्ले वासियों में हैजा फैल गया और तकरीबन तीन सौ लोग बीमार पड़ गए। अब तक पांच की मौत हो गई है।
पाइपलाइन खोदने से फैला पानी में संक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
पंद्रह दिन बीतने के बाद भी पानी में संक्रमण का प्रभाव कम नहीं हुआ है। प्रशासन की निगरानी के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों का पता नहीं चल सका है। मोहल्ले में दूषित पानी के कहर से लोगों में दहशत बढ़ गई है। लोग घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पानी पीकर बीमार पड़े लोग व घर पर लटका ताला
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना है कि फिलहाल स्वच्छता पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। नई पाइप लाइन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी बच्चों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
दूषित आपूर्ति का जिम्मेदार कौन
जीवन देने वाला जल मोहल्ला मंडी चमारान के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। नगर जलापूर्ति योजना के तहत घरों में पहुंचने वाला पानी पीने लायक नहीं है। सभासद सुभाष वेद व समाजसेवी सिराजुद्दीन मलिक का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन नगरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दूषित पानी से पांच मौत होने के बाद भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों का आरोप है कि अभी भी बिना फिल्टर पानी सप्लाई किया जा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदारी व्यवस्था में स्थिति पहले से ज्यादा बदतर हुई है।