{"_id":"5fb7c7e98ebc3e9bfb488a4f","slug":"firing-between-two-sides-occurred-in-sardhana-of-meerut-and-many-people-including-policemen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आधा घंटे तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, जमकर पथराव, देखिए बवाल की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आधा घंटे तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, जमकर पथराव, देखिए बवाल की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Nov 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जमकर पथराव और मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के पिठलोकर गांव में नाला निर्माण को लेकर बवाल हो गया। पुलिस अधिकारियों के सामने ही प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों के बीच आधे घंटे तक पथराव और गोलियां चलती रहीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी भागकर जान बचाई। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ से भी धक्का मुक्की हुई। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 7
फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
पथराव में दोनों पक्ष के लोग व कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। गांव में तनाव के हालात देखते हुए फोर्स लगा दी गई है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव व फायरिंग हुई। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
3 of 7
एसपी देहात मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पिठलोकर गांव में नाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्तमान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत कोटे से नाला निर्माण करा रहे हैं, जबकि पूर्व प्रधान फारुख पक्ष से तिजारत अली समेत कई लोग नाला निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में गुरुवार को सरधना तहसील की टीम और मुल्हैड़ा चौकी पुलिस पिठलोकर गांव में पहुंचे। नाला निर्माण की खुदाई के लिये जेसीबी भी पहुंची। जैसे ही जेसीबी ने मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू किया तो पूर्व प्रधान पक्ष के लोग विरोध करने लगे। जिसको लेकर नाला निर्माण खुदाई का कार्य बंद कराया गया और तहसील की टीम ने मामले की सूचना एसडीएम अमित कुमार भारतीय को दी।
विज्ञापन
5 of 7
मौके पर पहुंची पुलिसफोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम व सीओ आरपी शाही भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और नाला निर्माण खुदाई का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया तो मामला फिर से गरमा गया। वहीं पथराव में कई पुलिस कर्मियों को ईंट लगी। जिसमें वह चोटिल हुए। वायरलेस सेट पर पिठलोकर में बवाल की सूचना पर सरूरपुर, जानी, रोहटा समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिसमें भीड़ को नियंत्रित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।