फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हवा में उड़े अफसरों के दावे, ईद पर खूब हुआ स्टंट, सड़कों से गायब दिखी पुलिस, तस्वीरें हैं गवाह

Thu, 06 Jun 2019 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Jun 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Fierce stunts on Eid, police was missing from the roads in Meerut
Eid, namaz,ramzan, bike stunt - फोटो : अमर उजाला

ईद पर स्टंट रोकने के पुलिस अफसरों के दावे बुधवार शाम को ही हवा में नजर आए। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी नितिन तिवारी ने जहां थाना प्रभारियों और सीओ को कड़े निर्देश दिए थे। वहीं शाम होते ही बाइक सवार युवक स्टंट करने लगे। कहीं छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हुआ तो कहीं स्टंटबाजों ने टक्कर मारकर महिला और बच्चों को घायल कर दिया।



स्टंट रोकने के लिए दिल्ली रोड, बिजली बंबा बाईपास, वेस्ट एंड रोड, रुड़की रोड, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर निर्देश दिए थे कि यहां अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज खुद बैरियर लगाकर चेकिंग करेंगे। लेकिन बुधवार शाम होते ही अफसरों के आदेश हवा में उड़ गए। देखें तस्वीरें: -

Fierce stunts on Eid, police was missing from the roads in Meerut
Eid, namaz,ramzan, bike stunt - फोटो : अमर उजाला

बिजली बंबा बाईपास पर शाम से लेकर रात तक बाइक सवार युवकों ने हुड़दंग करते हुए खूब स्टंट किया। एक बाइक पर चार-चार स्टंट करते रहे। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने शॉप्रिक्स मॉल के बाहर भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि देर शाम शॉप्रिक्स मॉल पर आई-20 कार से कुछ युवक पहुंचे। इन युवकों में कई ने अपनी शर्ट उतारी हुई थी। कार से उतरते ही युवक आपस में गाली-गलौज करने लगे। 
इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी हरकत का विरोध जता दिया। पास मौजूद पुलिस ने चार युवकों इमरान, साजिद, शादाब और फरमान निवासी आबूपुरा निवाड़ी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।

Fierce stunts on Eid, police was missing from the roads in Meerut
Eid, namaz,ramzan, bike stunt - फोटो : अमर उजाला

उधर, दिल्ली रोड पर भी रात में एक बाइक पर चार-चार व पांच-पांच युवक स्टंट करते रहे। देर रात बाइक सवार युवकों का इतना हुड़दंग था कि पुलिस को बाइकों को रोकना मुश्किल पड़ गया। वहीं, हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के पास भी युवक बाइक दौड़ाकर स्टंट करते रहे।

बेगमपुल, जीरो माइल पर एसपी सिटी डॉ. एन. सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला भी हापुड़ अड्डा पर देर रात तक फोर्स के साथ चेकिंग करते रहे। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड पर स्टंट करने पर पांच बाइक कब्जे में लीं, जिन पर कार्रवाई हो रही है। देर रात पुलिस गायब हुई तो स्टंट और भी बढ़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce stunts on Eid, police was missing from the roads in Meerut
Eid, namaz,ramzan, bike stunt - फोटो : अमर उजाला

स्टंटबाजों ने बच्चे को किया घायल
लिसाड़ी गेट कांच के पुल पर बुधवार रात बाइक से स्टंट कर रहे युवकों ने दस साल के बच्चे मोहम्मद शाद को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा किया तो बाइक सवार युवक फरार हो गये। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Fierce stunts on Eid, police was missing from the roads in Meerut
Eid, namaz,ramzan, bike stunt - फोटो : अमर उजाला

पीवीएस के बाहर महिला पर टिप्पणी
पीवीएस मॉल के बाहर बुधवार शाम कार सवार युवकों ने महिला पर अश्लील टिप्पणी कर दी। महिला एक युवक के साथ जा रही थी। जिसके बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक महिला से गालीगलौज करने लगे। 

इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत मिश्रा का कहना है कि महिला शास्त्रीनगर की थी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये। यदि तहरीर आती है तो जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed