उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में बुधवार को एक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इस हादसे में सात जिंदगियां खत्म हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। देखिए हादसे की ताजा तस्वीरें:-
2 of 9
बिजनौर विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को वेल्डिंग करते समय मिथेन गैस का टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
3 of 9
बिजनौर विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
मलबे और टैंक में अभी और भी शव मिलने की संभावना जताई जा रही है। धमाके की तेज आवाज से आसपास के गांव भी दहल उठे। घटना से गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई बार नगीना मार्ग पर जाम लगाया।
4 of 9
बिजनौर विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
वहीं डीएम ने लापता मजदूर का पता लगने के बाद फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए हैं। घटना के संबंध में शहर कोतवाली में फैक्ट्री के मालिक बिजनौर निवासी कुलदीप जैन और फैक्ट्री के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
5 of 9
बिजनौर विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हादसा नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे हुआ। उस समय फैक्ट्री में मिथेन गैस के टैंक पर मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे।