फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक धमाका और खत्म हो गई सात जिंदगियां, देखिए ताजा तस्वीरें

Wed, 12 Sep 2018 10:21 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 12 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Bijnor, eight killed and many injured, see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में बुधवार को एक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इस हादसे में सात जिंदगियां खत्म हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। देखिए हादसे की ताजा तस्वीरें:-

Explosion in Bijnor, eight killed and many injured, see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को वेल्डिंग करते समय मिथेन गैस का टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई। इनमें एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Explosion in Bijnor, eight killed and many injured, see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

मलबे और टैंक में अभी और भी शव मिलने की संभावना जताई जा रही है। धमाके की तेज आवाज से आसपास के गांव भी दहल उठे। घटना से गुस्साए लोगों ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कई बार नगीना मार्ग पर जाम लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Explosion in Bijnor, eight killed and many injured, see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

वहीं डीएम ने लापता मजदूर का पता लगने के बाद फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए हैं। घटना के संबंध में शहर कोतवाली में फैक्ट्री के मालिक बिजनौर निवासी कुलदीप जैन और फैक्ट्री के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Explosion in Bijnor, eight killed and many injured, see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि हादसा नगीना मार्ग स्थित मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे हुआ। उस समय फैक्ट्री में मिथेन गैस के टैंक पर मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed