फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद-उल-अजहा: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में अकीदतमंदों ने मांगी अमन और चैन की दुआ

Wed, 21 Jul 2021 12:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 21 Jul 2021 12:03 PM IST
सार

मेरठ शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी हस्सान ने नमाज अदा कराई, जबकि शाहीजामा मस्जिद में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने नमाज पढ़ाई।

विज्ञापन
Eid-ul-Azha: namaz payed for peace and blessings In various districts of western UP including Meerut
ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा करते अकीदतमंद व सुरक्षा में तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

ईद-उल-अजहा के मौके पर भले ही पहले जैसी रौनकें न हों, लेकिन त्योहार का उत्साह बरकरार है। मंगलवार को मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह लोगों ने ईदगाहों और अपने घरों में नमाज अदा की और फिर एक दसूरे को ईद की मुबारकबाद दी। मेरठ में बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घंटाघर से लेकर बेगमपुल तक पुलिस तैनात रही।

Eid-ul-Azha: namaz payed for peace and blessings In various districts of western UP including Meerut
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के हापुड़ रोड पर मस्जिद भूरे शाह में अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। वहीं ईदगाह पर भी पुलिस का पहरा रहा, बहुत कम संख्या में लोगों को ईदगाह के बाहर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई। 

Eid-ul-Azha: namaz payed for peace and blessings In various districts of western UP including Meerut
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ की शाही ईदगाह में कारी शफीकुर्रहमान कासमी के बेटे कारी हस्सान ने नमाज अदा कराई, जबकि शाहीजामा मस्जिद में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने नमाज पढ़ाई। नमाज से पहले तकरीर करते हुए शहरकाजी ने कुर्बानी की शुरुआत के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eid-ul-Azha: namaz payed for peace and blessings In various districts of western UP including Meerut
नमाज अदा करते अकीदतमंद - फोटो : Amar Ujala Meerut

शहर की शाही जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज से पहले शहरकाजी ने तकरीर की, जिसके बाद अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमनो-अमान की दुआ मांगी।

विज्ञापन
Eid-ul-Azha: namaz payed for peace and blessings In various districts of western UP including Meerut
ईद-उल-अजहा के मामौके पर चाचौराहाहों पर - फोटो : Amar Ujala Meerut

बकरीद पर सफाई और पशु अवशेष उठाने में निगम का अमला सुबह से ही जुटा रहा। खासकर मुस्लिम इलाकों में दिन निकलने से पहले ही सफाई कर्मी पहुंच गए और चूना डाला गया, वहीं कई स्थानों पर चौराहों पर रंगोली भी सजाई गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed