ईद-उल-फितर का त्योहार कल मनाया जाएगा। इसके लिए मस्जिदों को रंगीन लाईटों से सजाया गया है। ईद के त्योहार पर शाही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाए, बिना अनुमति सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। डीएम दीपक मीणा ने यह निर्देश दिए हैं। डीएम-एसएसपी ने कहा कि सौहार्द से ईद मनाएं।
रविवार को दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उलमा और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ईद की बधाई देते हुए त्योहार पर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की। सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा विशेष परिस्थितियों में कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी होगी।
कॉलेज प्रबंधन से की बात : देर शाम एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा फैज ए आम इंटर कॉलेज में नमाज के विकल्प पर विचार हुआ है। कॉलेज प्रबंधन व मस्जिद के लोगों से बात हुई है।
2 of 5
पैदल मार्च करती फोर्स
- फोटो : amar ujala
बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस गिरजेश चौधरी, प्रभारी नगरायुक्त प्रमोद कुमार, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, आरएसओ जीडी बारीकी, नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन और कारी अफ्फान आदि मौजूद रहे।
3 of 5
पैदल मार्च करती फोर्स
- फोटो : amar ujala
धार्मिक मामलों का नहीं किया जाना चाहिए विरोध
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा मुस्लिम धर्म में दो बार बकरीद व ईद उल फितर का त्योहार होता है। इसमें कुछ देर के लिए ही लोग ईदगाह पर एकत्रित होकर नमाज अदा करते हैं। दूसरे धर्मों के आयोजन सालभर चलते हैं, लेकिन हम हमेशा उनका स्वागत करते हैं। धार्मिक मामलों में किसी का विरोध नहीं करना चाहिए। ऐसे में प्रशासन को ईदगाह में नमाज अदा करने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज तो ईदगाह परिसर में ही होगी, सड़कों पर नहीं होगी, लेकिन संख्या ज्यादा होती है तो वो लोग बाहर नमाज पढ़ लेते है। ऐसे में परंपरागत तरीके से नमाज अदा की जाएगी।
4 of 5
पैदल मार्च करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
ईद से पहले अफसरों का पैदल मार्च
ईद पर सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। रविवार को शहर की सुरक्षा व्यवस्था देखने एडीजी, आईजी और एसएसपी ने जायजा लिया। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। पैरामिलिट्री एवं पुलिस बल के साथ बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, देहली गेट में पैदल भ्रमण किया गया।
5 of 5
बैठक में शामिल लोग
- फोटो : amar ujala
नमाज के लिए भी ली अनुमति
शाही ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद सलमान ने बताया हम कभी नमाज के लिए अनुमति नहीं लेते हैं, लेकिन लाउडस्पीकर, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर पत्र देते थे। इस बार भी ऐसे ही किया गया है। शाही ईदगाह में नमाज परंपरागत तरीके से होगी।