फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद कल: सजी मस्जिदें, सुरक्षा चाक चौबंद, अधिकारी बोले- सड़कों पर न पढ़ें नमाज, सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार

Mon, 02 May 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 May 2022 11:28 AM IST
सार

मेरठ में शाही ईदगाह परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों और उलमा के साथ बैठक की। डीएम बोले-एसएसपी, फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में नमाज के विकल्प पर विचार करें।
 

विज्ञापन
Eid 2022: Mosques decorated, security tighten, officials says do not read Namaz on the streets
ईद पर सजी मस्जिदें - फोटो : amar ujala

ईद-उल-फितर का त्योहार कल मनाया जाएगा। इसके लिए मस्जिदों को रंगीन लाईटों से सजाया गया है। ईद के त्योहार पर शाही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाए, बिना अनुमति सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। डीएम दीपक मीणा ने यह निर्देश दिए हैं। डीएम-एसएसपी ने कहा कि सौहार्द से ईद मनाएं। 



रविवार को दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उलमा और मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ईद की बधाई देते हुए त्योहार पर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की। सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा विशेष परिस्थितियों में कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी होगी। 

कॉलेज प्रबंधन से की बात : देर शाम एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा फैज ए आम इंटर कॉलेज में नमाज के विकल्प पर विचार हुआ है। कॉलेज प्रबंधन व मस्जिद के लोगों से बात हुई है।

Eid 2022: Mosques decorated, security tighten, officials says do not read Namaz on the streets
पैदल मार्च करती फोर्स - फोटो : amar ujala

बैठक में ये रहे शामिल 
बैठक में एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस गिरजेश चौधरी, प्रभारी नगरायुक्त प्रमोद कुमार, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, आरएसओ जीडी बारीकी, नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन और कारी अफ्फान आदि मौजूद रहे।

Eid 2022: Mosques decorated, security tighten, officials says do not read Namaz on the streets
पैदल मार्च करती फोर्स - फोटो : amar ujala

धार्मिक मामलों का नहीं किया जाना चाहिए विरोध 
शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कहा मुस्लिम धर्म में दो बार बकरीद व ईद उल फितर का त्योहार होता है। इसमें कुछ देर के लिए ही लोग ईदगाह पर एकत्रित होकर नमाज अदा करते हैं। दूसरे धर्मों के आयोजन सालभर चलते हैं, लेकिन हम हमेशा उनका स्वागत करते हैं। धार्मिक मामलों में किसी का विरोध नहीं करना चाहिए। ऐसे में प्रशासन को ईदगाह में नमाज अदा करने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज तो ईदगाह परिसर में ही होगी, सड़कों पर नहीं होगी, लेकिन संख्या ज्यादा होती है तो वो लोग बाहर नमाज पढ़ लेते है। ऐसे में परंपरागत तरीके से नमाज अदा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2022: Mosques decorated, security tighten, officials says do not read Namaz on the streets
पैदल मार्च करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

ईद से पहले अफसरों का पैदल मार्च  
ईद पर सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 5 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। रविवार को शहर की सुरक्षा व्यवस्था देखने एडीजी, आईजी और एसएसपी ने जायजा लिया। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। पैरामिलिट्री एवं पुलिस बल के साथ बेगमपुल, आबूलेन, सदर बाजार, देहली गेट में पैदल भ्रमण किया गया।  

विज्ञापन
Eid 2022: Mosques decorated, security tighten, officials says do not read Namaz on the streets
बैठक में शामिल लोग - फोटो : amar ujala

नमाज के लिए भी ली अनुमति 
शाही ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद सलमान ने बताया हम कभी नमाज के लिए अनुमति नहीं लेते हैं, लेकिन लाउडस्पीकर, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर पत्र देते थे। इस बार भी ऐसे ही किया गया है। शाही ईदगाह में नमाज परंपरागत तरीके से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed