{"_id":"5e5d53428ebc3eebc1492f7c","slug":"delhi-violence-family-members-of-ib-constable-has-demand-ankit-should-get-martyr-status","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: परिजन बोले- अंकित को मिलना चाहिए शहीद का दर्जा, दिल्ली हिंसा में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईबी कांस्टेबल हत्याकांड: परिजन बोले- अंकित को मिलना चाहिए शहीद का दर्जा, दिल्ली हिंसा में गई थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:13 AM IST
सार
दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा को परिजनों ने शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
1 of 4
जानकारी देता अंकित का भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की हिंसा में मारे गए आईबी के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा को परिजनों ने शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की है। पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार ने एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की घोषणा की है।
2 of 4
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव इटावा निवासी अंकित शर्मा (25 वर्षीय) इंटेलिजेंस ब्यूरो में दिल्ली में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली के खजूरी में रहता है। गत 25 फरवरी को शाम हिंसा में दंगाइयों ने अंकित की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था। 26 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने नाले से तीन शव बाहर निकाले थे, जिनमें अंकित शर्मा का शव भी था। 27 फरवरी को अंकित शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव इटावा में आया तो गमगीन माहौल में सलामी के बाद अंतिम संस्कार हुआ था।
3 of 4
अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अंकित शर्मा के बड़े भाई अंकुर शर्मा का कहना है कि उनके भाई को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। अभी तक सरकार द्वारा शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। उनके भाई की बेरहमी से हत्या हुई है। इसे वे कभी नहीं भुला सकेंगे। उनके भाई के साथ विश्वासघात हुआ है। उन्होंने सरकार से शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी सरकार ने नहीं की कोई घोषणा
अंकुर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके परिवार के बारे में किसी भी प्रकार की मदद अथवा अन्य सुविधा की कोई घोषणा नहीं की है। वे इसी प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव जमीन-जायदाद आदि मुजफ्फरनगर जिले में है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।