फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था बड़ा खेल, छापा मारा तो सामने आई असली सच्चाई, तस्वीरें

Thu, 23 Jan 2020 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jan 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Abortion center was running in beauty parlor in a village of Meerut city
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था गर्भपात केंद्र - फोटो : अमर उजाला

ब्यूटी पार्लर में गर्भपात केंद्र चलाए जाने की सूचना पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मीरपुर में छापा मारा। टीम को मौके पर एक महिला और गर्भपात में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण मिले हैं। हालांकि संचालिका मौके से फरार हो गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रोहटा ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजने की बात कही है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

Abortion center was running in beauty parlor in a village of Meerut city
ब्यूटी पार्लर में छापा मारा हुई - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में मीरपुर गांव के एक घर में ब्यूटी पार्लर का बोर्ड लगाकर अवैध रूप से गर्भपात केंद्र चलाए जाने की शिकायत सीएमओ से की गई थी। इसमें एक एएनएम के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया था। सूचना पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रोहटा डॉ. सुधीर कुमार और डॉ. मिली सिंह ने ब्यूटी पार्लर पर छापा मारा।

Abortion center was running in beauty parlor in a village of Meerut city
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था गर्भपात केंद्र - फोटो : अमर उजाला

डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर एक महिला मिली, जिसका गर्भपात किया गया था। जांच में पता चला कि संचालिका क्षेत्र की आशा व अन्य महिलाओं से संपर्क कर गर्भपात कराती थी। इसकी एवज में मोटी रकम लेती है। पूछताछ के दौरान वहां आई महिला मरीजों ने बताया कि उन्हें गर्भपात के लिए लाया गया था। 

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: स्कूल के नजदीक ब्यूटी पार्लर की आड़ में डेढ़ साल से चल रहा था देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
Abortion center was running in beauty parlor in a village of Meerut city
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

नाम बदलकर किया जा रहा ‘खेल’
मामले की जांच कराई गई तो पहले एएनएम ड्यूटी पर तैनात नहीं मिली। हालांकि एक घंटे बाद सरूरपुर सीएचसी प्रभारी ने बताया कि एएनएम ड्यूटी पर तैनात है। वह पल्स पोलियो अभियान के तहत जसड़ सुल्ताननगर गांव में ड्यूटी कर रही है। इस दौरान यह भी पता चला कि वह नाम बदलकर काम कर रही है। यह भी चर्चा है कि सूचना लीक हो गई, जिस कारण उसे रंगेहाथ नहीं पकड़ा जा सका।

विज्ञापन
Abortion center was running in beauty parlor in a village of Meerut city
ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था गर्भपात केंद्र - फोटो : अमर उजाला

एएनएम द्वारा घर में गर्भपात कराए जाने की सूचना थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिली। वह ड्यूटी पर थी। इस मामले में रोहटा चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed