फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता रैली की धूम, आज शहर में संभलकर निकलें

Wed, 22 Jan 2020 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jan 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh Rally in Meerut, see Pictures
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह की इस रैली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। लोग नागरिका कानून का समर्थन करने के लिए रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।



आज रैली को देखते हुए आज शहर में भारी जाम की समस्या बन सकती है। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया हैं। आगे देखें कैसे रैली में उत्साहित दिख रहे हैं लोग और किन रास्तों से आप आसानी से निकल सकते हैं: 

Defense Minister Rajnath Singh Rally in Meerut, see Pictures
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला

रैली में शामिल होने पहुंचा शख्स कुछ जनसंख्या कानून के समर्थन में पोस्टर और जंजीरे पहनकर रैली में शामिल होने पहुंचा। वहीं एक महिला अपने चेहरे पर सीएए के समर्थन में नोटिस चिपकाए हुए पहुंची।यूपी के बिजनौर जनपद से बड़ी संख्या में लोग रैली में शिरकत करने पहुंचे हैं। 

Defense Minister Rajnath Singh Rally in Meerut, see Pictures
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला

रक्षामंत्री की रैली अहम
मेरठ में 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के बाद इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं रैली को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। लोग हाथों में तिरंगा लेकर भी रैली में सहभागिता करने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh Rally in Meerut, see Pictures
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला

आज शहर में संभलकर निकलें
रैली को लेकर शहर और दिल्ली रोड पर जाम की समस्या बन सकती है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग से निकलने की अपील की। बिजली बंबा बाईपास पर रैली के वाहन ही निकल सकेंगे। 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh Rally in Meerut, see Pictures
Rajnath singh rally - फोटो : अमर उजाला
इन रूटों से आसान होगा सफर
  • रोडवेज की जो बसें दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ से आ रही हैं और भैसाली बस अड्डे पर पहुंचना है। वे बसें परतापुर से बागपत फ्लाईओवर, रोहटा फ्लाईओवर, सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा से बेगमपुल होकर जाएंगी। 
  • दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाली बसें भैसाली रोडवेज बस अड्डे से बेगमपुल, सरधना फ्लाईओवर कंकरखेड़ा, रोहटा फ्लाईओवर, बागपत रोड फ्लाईओवर, परतापुर तिराहे से जा सकेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed