फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रविता-अमरदीप को फांसी: सजा से पहले जज ने क्यों किया सावित्री और यमराज का जिक्र? पढ़ें हत्याकांड की पूरी कहानी

Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

यह पूरी खौफनाक वारदात 13 अप्रैल 2025 की सुबह सामने आई थी। अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप का शव उसके अपने ही बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उसके शव के ठीक नीचे एक जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के काटने के करीब 10 निशान भी पाए गए थे। 

विज्ञापन
Death sentence for Ravita and Amardeep Why judge invoke Savitri and Yamraj Read full story of murder case
अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप हत्याकांड में अदालत ने उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस चर्चित 'सर्पदंश हत्याकांड' में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोनों को हत्या और साक्ष्य मिटाने के जुर्म में दोषी करार दिया है। इस सनसनीखेज फैसले के दौरान न्यायाधीश की टिप्पणियां और मामले की खौफनाक परतें हर किसी को हैरान कर रही हैं।


 

Trending Videos
Death sentence for Ravita and Amardeep Why judge invoke Savitri and Yamraj Read full story of murder case
दोषी पत्नी रविता - फोटो : अमर उजाला

सजा से पहले जज ने किया सावित्री और यमराज का जिक्र
अदालत कक्ष में जब यह फैसला सुनाया जा रहा था, तब माहौल बेहद गंभीर था। सजा का एलान करने से पहले न्यायाधीश जयवीर सिंह नागर ने प्राचीन ग्रंथों और भारतीय संस्कृति का हवाला दिया। उन्होंने 'मनुस्मृति' का जिक्र करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि 'अधर्म कभी भी धर्म से नहीं जीत सकता'। 

इतना ही नहीं, न्यायाधीश ने पौराणिक प्रसंग का उदाहरण देते हुए महान भारतीय नारी 'सावित्री' का जिक्र किया, जो अपने पति के प्राण बचाने के लिए यमराज तक से भिड़ गई थीं और अपने सतित्व के बल पर उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके विपरीत, इस मामले में एक पत्नी ने अपने ही सुहाग की जीवन-लीला समाप्त करने के लिए खौफनाक साजिश रची। न्याय की इस अनूठी मिसाल और दलील ने कोर्ट रूम में मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Death sentence for Ravita and Amardeep Why judge invoke Savitri and Yamraj Read full story of murder case
दोषी प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला

बिस्तर पर मिला था शव, नीचे दबा था जिंदा सांप
यह पूरी खौफनाक वारदात 13 अप्रैल 2025 की सुबह सामने आई थी। अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप का शव उसके अपने ही बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उसके शव के ठीक नीचे एक जिंदा घोड़ा पछाड़ सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के काटने के करीब 10 निशान भी पाए गए थे। शुरुआत में शातिर पत्नी रविता ने परिवारवालों और ग्रामीणों को यह यकीन दिलाने की पूरी कोशिश की कि अमित की मौत सोते समय जहरीले सांप के काटने से हुई है। शुरुआती दौर में किसी को शक भी नहीं हुआ और परिजनों ने भी इसे एक सामान्य हादसा मान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death sentence for Ravita and Amardeep Why judge invoke Savitri and Yamraj Read full story of murder case
पति की हत्या करने के बाद उसे सांप से कटवाया - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल
लेकिन, सच ज्यादा दिनों तक छिप नहीं सका। जब अमित का पोस्टमार्टम कराया गया, तो उसकी रिपोर्ट ने इस पूरी साजिश की पोल खोलकर रख दी। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई थी। हत्यारों ने बेरहमी से उसका गला, नाक और मुंह दबा रखा था। गला इस कदर दबाया गया था कि उसकी गर्दन की हायॉइड हड्डी और थायराइड कार्टिलेज भी बुरी तरह टूट चुकी थीं।

पुलिस की तफ्तीश में यह बात भी सामने आई कि वारदात से ठीक पहले के 24 घंटों के भीतर आरोपी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के बीच 51 बार फोन पर लंबी बातचीत हुई थी। इन पुख्ता डिजिटल और चिकित्सीय साक्ष्यों ने इस 'कुदरती मौत' के ड्रामे को एक सुनियोजित हत्या में बदल दिया।

विज्ञापन
Death sentence for Ravita and Amardeep Why judge invoke Savitri and Yamraj Read full story of murder case
दोषी पत्नी रविता व प्रेमी अमरदीप - फोटो : अमर उजाला

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था पति, रची गई खौफनाक साजिश
पुलिस जांच के अनुसार, रविता और उसके पड़ोसी दोस्त अमरदीप के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहे थे। अमरदीप और अमित कश्यप आपस में अच्छे दोस्त थे और साथ मिलकर टाइल्स व पत्थर लगाने का काम करते थे। कुछ समय पहले परिजनों ने रविता और अमरदीप को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब अमित को अपनी पत्नी के इस अवैध रिश्ते की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed