फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या है कुख्यात बदन सिंह बद्दो की क्राइम हिस्ट्री ? 21 साल बाद मिली थी उम्रकैद की सजा

Fri, 29 Mar 2019 04:33 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 29 Mar 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
What is Badan Singh Baddo's Crime History and he was sentenced to life imprisonment after 21 years
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ने कई राज्यों की पुलिस को चुनौती दे दी है। उसकी गिरफ्तारी एसटीएफ के लिए आसान नहीं है। पुलिस के अनुसार, मार्च 2010 में कालकाजी दिल्ली में चर्चित अनूप जुनेजा शूटआउट केस में बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

What is Badan Singh Baddo's Crime History and he was sentenced to life imprisonment after 21 years
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बदन सिंह का काम विवादास्पद प्रॉपर्टी पर कब्जा करना था। इसके लिए उसने अनूप जुनेजा आदि के साथ गिरोह बना रखा था। ये विवादास्पद प्रॉपर्टी को एक पक्ष से सस्ते में खरीद लेता था, जबकि दूसरी पार्टी के खिलाफ यूपी व पंजाब में वहां के कुछ पुलिसकर्मियों संग मिलकर एफआईआर दर्ज करा देता था।

What is Badan Singh Baddo's Crime History and he was sentenced to life imprisonment after 21 years
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

उसने साउथ दिल्ली में धमकी देकर कई विवादित कोठियां खाली कराईं, जिसके बाद स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ ने मिलकर उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। 2012 में एसटीएफ मेरठ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने उसे गिरफ्तार किया था। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद जब बद्दो को लालकुर्ती थाने में लाया गया तो शहर के कई बड़े कारोबारी और सफेदपोशों का थाने में जमावड़ा लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Badan Singh Baddo's Crime History and he was sentenced to life imprisonment after 21 years
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

उस समय उस पर डेढ़ लाख रुपए का इनाम था। एक लाख रुपए यूपी पुलिस और 50 हजार रुपए का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित था। नोएडा के कई बड़े कारोबारियों ने भी दिल्ली पुलिस के उच्चाधिकारियों से उस समय शिकायत की थी कि बद्दो ने लगातार अवैध तरीके से संपत्ति पर कब्जा कर लिया। बद्दो जेल गया तो उस पर फिर से साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा।

विज्ञापन
What is Badan Singh Baddo's Crime History and he was sentenced to life imprisonment after 21 years
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

इससे पहले मेरठ में वकील हत्याकांड का आरोप भी उस पर था। इस हत्या के बाद मेरठ के वकीलों ने भारी विरोध प्रदर्शन किए थे। पुलिस का कहना है कि लालकुर्ती क्षेत्र में केबिल कारोबारी पवित्र मैत्रेय की हत्या कराने का आरोप भी बद्दो पर लगा था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि आरोपी नेपाल फरार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed