फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ससुराल में विवाहिता की हत्या, लॉकडाउन में हुई थी शादी, ये है पूरा मामला

Mon, 01 Mar 2021 05:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A woman have murdered in laws house at a colony of Meerut
विवाहिता का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में एक महिला की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लिया है।

UP Crime News: A woman have murdered in laws house at a colony of Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान अहमदनगर निवासी फईम की शादी जमुनानगर निवासी नईमा के साथ हुई थी। रविवार शाम चार बजे नईमा की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद फईम पत्नी का शव लेकर अहमदनगर में आ गया। जानकारी पर नईमा के मायके से भी लोग पहुंच गए। 

UP Crime News: A woman have murdered in laws house at a colony of Meerut
मामले की जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इसके बाद महिला के पिता शकील ने पुलिस को फोन करके बेटी की हत्या के बारे में जानकारी दी। इसका पता लगते ही सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति फईम और सास को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A woman have murdered in laws house at a colony of Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत और तथ्यों की पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP Crime News: A woman have murdered in laws house at a colony of Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस पति और सास से पूछताछ करेगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की मौत जहर का सेवन करने से हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed