शामली में गायक अजय पाठक सहित परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करने वाले हिमांशु को सजा दिलाने के लिए पुख्ता साक्ष्य जुटाए गए हैं। अजय पाठक की बेटी वसुंधरा के हाथ में मिले बाल पुलिस ने फोरेंसिक जांच को भेजे हैं। पुलिस का मानना है कि वह बाल आरोपी हिमांशु के हैं, जो हत्या के दौरान हाथापाई होने पर वसुंधरा के हाथ में आ गए।
मशहूर गायक मर्डर केस: पुलिस के हाथ लगे ये अहम सबूत, ऐसे किया था पूरे परिवार का खात्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि संभवत वसुंधरा ने हमला होने के बाद खुद को बचाने की कोशिश की और हाथापाई हुई। इस दौरान वसुंधरा ने हत्यारोपी हिमांशु के सिर के बाल पकड़े होंगे, जो उसके हाथ में रह गए।
इसकी पुष्टि के लिए बाल को फोरेंसिक लैब भेजा गया है जो इस केस में आरोपी को सजा दिलाने के लिए अहम सबूत हो सकता है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सभी ठोस और मजबूत साक्ष्य एकत्रित कर रही है।
कलावा और टेटू से भी हुई पहचान
एसपी के अनुसार वारदात के बाद अजय पाठक की कार और हिमांशु करीब छह जगह ट्रेस हुआ है। टोल प्लाजा पर भी उसने टोल अदा किया। उसके हाथ में कलावा बंधा है और टेटू भी है। एक जगह तो इसी से स्पष्ट पहचान हुई।
खाने के सैंपल भी लिए गए
पुलिस के अनुसार हिमांशु को किचन में देखा गया था। ऐसे में ये भी संभव है कि उसने पाठक परिवार के खाने में कुछ मिलाया हो। इसलिए मकान के अंदर खाने के सैंपल भी लिए गए हैं। इन्हें भी फोरेंसिक जांच को भेजा जाएगा, ताकि पता चले कि खाने में कुछ मिला तो नहीं था। हालांकि यही खाना हिमांशु ने भी खाया था। इसलिए खाने में कुछ मिलाने की संभावना कम है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/