फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाया, पैर दबाए और फिर कर दिया गुरु के परिवार का खात्मा, कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

Thu, 02 Jan 2020 02:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Jan 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shamli murder update, Accused Himanshu has confesses to killing four people of Ajay Pathak Family
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली का सबसे खास शिष्य था हिमांशु। एक तरह से वो अजय का पीए था। हर काम में आलराउंडर, स्मार्ट पर्सनेल्टी, फेसबुक और सोशल मीडिया में भी सक्रिय था। मंडली के साथ गाने बजाने और कार चलाने में भी एक्सपर्ट हो गया था। रात को गुरुजी (अजय) के घर ही सोया था। उनके पैर भी दबाए और इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दे दिया। बुधवार को पूरे शामली शहर में इसी घटना की चर्चा थी।

Shamli murder update, Accused Himanshu has confesses to killing four people of Ajay Pathak Family
हत्यारोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि करीब दो ढाई साल पूर्व भजन मंडली से जुड़ने पर हिमांशु ने अजय पाठक का भरोसा जीत लिया था। मंडली में गाने बजाने में सहयोग के अलावा वो ड्राइविंग भी करता है। अजय पाठक के परिवार में आना जाना भी था। अक्सर रात को उनके घर रुक जाता था।

Shamli murder update, Accused Himanshu has confesses to killing four people of Ajay Pathak Family
एक घर से उठी तीन अर्थियां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार घटना वाली रात भी हिमांशु अजय पाठक के घर ही रुका। खाना खाया और अजय पाठक के पैर भी दबाए। रात को ही उसने पूरे परिवार का खात्मा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli murder update, Accused Himanshu has confesses to killing four people of Ajay Pathak Family
शामली मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सामने भोला बनता रहा हत्यारोपी 
हत्यारोपी हिमांशु पुलिस गिरफ्त में आने के बाद खुद को भोला साबित करता दिखाई दिया। मीडिया के सामने पेश करने पर वह बोला कि मैंने तो गुरुजी से अपने रुपये मांगे थे, उन्हें बताया था कि कर्जा है। बैंक वाले परेशान कर रहे हैं। रात भी उनसे अपने रुपये मांगे लेकिन उन्होंने भला बुरा कहा और रुपये नहीं दिए।

विज्ञापन
Shamli murder update, Accused Himanshu has confesses to killing four people of Ajay Pathak Family
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आरोपी हिमांशु ने अफसोस जाहिर कर कहा कि उसके रुपये नहीं दिए और डांट दिया, अपशब्द कहे। उसने बहुत अपमानित महसूस किया। उसके बाद कमरे से नीचे आ गया। उसे पता नहीं क्या हुआ। उसे अब खुद भरोसा नहीं हो रहा है कि उसने ये क्या कर दिया है। पूछने पर बताया कि उसने घर में ही रखी तलवार और चाकू उठाकर पाठक परिवार पर वार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed