यूपी के शामली जिले में भजन गायक अजय पाठक सहित परिवार के चार सदस्यों की हत्या जागरण मंडली में शामिल उनके सबसे नजदीकी कलाकार व शिष्य हिमांशु सैनी ने की थी। हरियाणा पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात उस समय पानीपत टोल प्लाजा (हरियाणा) के पास से गिरफ्तार किया, जब वह कार में आग लगाकर भाग रहा था। कार की डिक्की से भजन गायक के बेटे भागवत का अधजला शव भी बरामद हुआ है। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 7
मौके पर पहुंचे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि अजय पाठक पर हिमांशु के 60 हजार रुपये थे, मांगने पर वो उसे बेइज्जत करते थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह वारदात की। डीआईजी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी पर रासुका भी लगाई जाएगी।
3 of 7
घटना की जानकारी देते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल ने बुधवार दोपहर पत्रकार वार्ता में इस सनसनीखेज घटना का खिलासा किया। उन्होंने बताया कि हिमांशु गांव झारखेड़ी कैराना का रहने वाला है और करीब ढाई साल से अजय पाठक की भजन मंडली में काम कर रहा था। उनके घर भी उसका आना जाना था और रात में वही रुक जाता था।
4 of 7
शामली मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि इन दिनों हिमांशु की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, एक बैंक ने पांच लाख रुपये का ऋण अदा न करने पर रिकवरी नोटिस जारी किया हुआ है। कई और लोगों की भी उस पर देनदारी थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।
5 of 7
शामली मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
हिमांशु ने पुलिस को बताया कि अजय पाठक पर भी उसके करीब 60 हजार रुपये चाहिए थे। मांगने पर वह उसे अपशब्द कहते और दूसरों के सामने उसे बेइज्जत करते थे। 30 दिसंबर की रात हिमांशु अजय पाठक के घर पर ही था, रात में अजय पाठक के पैर दबाते हुए उसने अपनी कर्जदारी का हवाला देकर अपने रुपये मांगे, लेकिन पाठक ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध हिमांशु ने रात करीब तीन बजे मकान में रखी छोटी तलवार व चाकू उठाया और अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा, बेटी वसुंधरा व बेटे भागवत की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।