{"_id":"5ddd1ae58ebc3e548f5577ab","slug":"husband-escaped-after-murder-his-wife-in-sigra-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, गेस्ट हाउस में लाश मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, गेस्ट हाउस में लाश मिलने से मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गेस्ट हाउस के कमरे पड़ा शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम से संबंधित लग रहा है। फिलहाल पुलिस कई साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
2 of 5
सिगरा थाना क्षेत्र के परेडकोठी के गेस्ट हाउस में मंगलवार को एक शख्स महिला की हत्या कर फरार हो गया। मामले की जानकारी होने के बाद गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर फारेंसिक टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरे से एक पत्र भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है।
3 of 5
जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम झारखंड निवासी एक दंपती परेडकोठी के गेस्ट हाउस के एक कमरे में रुके थे। अगले दिन सुबह नौ बजे रूम सर्विस के लिए पहुंचे कर्मचारी ने देखा कि कमरे के बाहर कुंडी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कुंडी खोलने पर दरवाजा खुला तो देखा कि महिला की लाश पड़ी हुई थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आगने की कार्रवाई में जुट गई है। गेस्ट हाउस से बरामद हुए लेटर पर महिला के हस्ताक्षर न होने पर पुलिस भी गहनता से जांच जुट गई है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस को शक है युवती का गला घोंटने से हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि लेटर पर हत्यारे की लिखाई हो सकती है, जिसने महिला की हत्या के बाद खुद से लिखकर छोड़ दिया हो। लेकिन पुलिस दोनों तरह से जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।