मेरठ के पॉश गंगानगर स्थित पनाश अपार्टमेंट के फ्लैट में सोमवार को महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात के अनुसार आरोपी पति ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पत्नी की हत्या करना कबूला है।
पत्नी के हत्यारोपी पति जसवीर भाटी से पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जसवीर ने हत्या से जुड़ी कई जानकारी दी। बताया कि वह पत्नी की हत्या कर शव कंबल में लपेटकर ले जाना चाहता था। जिसे नहर में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन अकेला होने के चलते शव को उठा नहीं पाया। जिसके बाद उसे वहीं छोड़कर भाग गया था। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 6
कमरे में जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी जसवीर ने बताया कि वह पत्नी को मारने की छह माह से प्लानिंग बना रहा था। कई बार उसको अलग जगह मारने की कोशिश की। लेकिन वह बच गई।
3 of 6
जसबीर भाटी की पत्नी पूजा भाटी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बीते शुक्रवार रात दोनों ने होटल से मंगाकर खाना खाया था। सुबह दोनों में अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटा। लेकिन उसको उठा नहीं पाया। उसके बाद वह वहां से फरार हो गया।
4 of 6
इस बिल्डिंग में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
परिवार से दूर किया
पुलिस के मुताबिक जसवीर ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। यह भी कहा कि उसने मुझे परिवार से भी दूर कर दिया था। पिता अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। उसने पिता से मिलने की बात कहीं, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगी। उसने साफ कहा कि परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं करना। इसको लेकर विवाद बढ़ गया।
5 of 6
इस बिल्डिंग में मिला महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद पिता से मिला
पुलिस ने बताया है कि जसवीर हत्या करने के बाद अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिला था। लेकिन वहां उसने पत्नी के मारने की कोई बात नहीं बताई। उसके बाद जसवीर अपने गांव में गया। गांव के कुछ लोगों से मिलने के बाद वह लौट आया। सोमवार को जसवीर कचहरी में आया। कई अधिवक्ताओं से मुलाकात भी की। बताया गया कि जसवीर कई-कई दिनों में अपने अधिवक्ता के पास आता था। उसके दो भाई हैं। गांव की जमीन भी जसवीर बेच चुका है।