फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति ईरानी के कितना करीब था वो शख्स जिसका हुआ कत्ल?, खुद देने गईं अर्थी को कंधा और रो पड़ीं

Sun, 26 May 2019 05:27 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 26 May 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
smriti irani emotional lends a shoulder to bjp leader surendra singhs mortal remains in amethi
Smriti Irani - फोटो : social media

एक्ट्रेस ने राजनेता बनीं स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अक्ष्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में मात दी। वो अपनी जीत का जश्न मना ही रही थीं कि अमेठी में ही उनके करीबी भाजपा नेता व बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये खबर सुनकर स्मृति खुद को रोक नहीं पाई और दिल्ली से सीधे अमेठी पहुंचीं।

smriti irani emotional lends a shoulder to bjp leader surendra singhs mortal remains in amethi
अर्थी को कांधा देतीं भाजपा सांसद स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala

नई दिल्ली से अमेठी परिवार से मुलाकात करने पहुंचीं स्मृति इरानी ने सुरेंद्र के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्मृति ईरानी भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू छलक आए। सुरेंद्र सिंह की शवयात्रा के दौरान उनके शव को कंधा देती भी दिखीं। बरौलिया गांव गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का गोद लिया गांव था। स्मृति ने प्रचार के दौरान इसी गांव में जूते बांटे थे। लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र ने स्मृति के चुनाव प्रचार में अहम रोल निभाया था। वे ज्यादातर जगहों पर सुरेंद्र के साथ ही प्रचार करने जाती थीं। सुरेंद्र अक्सर उनके साथ रैलियों में नजर आते थे।  सुरेंद्र का प्रभाव कई गांवों में था। जिसका फायदा स्मृति को चुनाव प्रचार में मिला। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कमल खिलाने का श्रेय काफी हद तक सुरेंद्र सिंह को भी जाता है।
 

smriti irani emotional lends a shoulder to bjp leader surendra singhs mortal remains in amethi
surendra singh, smriti irani - फोटो : social media

फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वारदात के बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्हें घर से बाहर बुलाया। सुरेंद्र जैसे ही बाहर आए बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में ग्रामीण उन्हें पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
smriti irani emotional lends a shoulder to bjp leader surendra singhs mortal remains in amethi
surendra singh - फोटो : social media

हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इलाके में सुरेंद्र का काफी प्रभाव था जिसका लाभ स्मृति ईरानी को मिला। करीबी बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में स्मृति की जीत के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था जिसे कुछ लोग पसंद नहीं करते थे। वह स्मृति ईरानी के काफी करीबी थे।

विज्ञापन
smriti irani emotional lends a shoulder to bjp leader surendra singhs mortal remains in amethi
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजला

राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी टेलीविजन का मशहूर चेहरा रही हैं। हालांकि टीवी से राजनीति तक का सफर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के लिए आसान नहीं था। स्मृति ईरानी ने इस लंबे सफर में काफी उतार चढ़ाव देखे। खास बात यह है कि इतने साल में स्मृति ईरानी में काफी बदलाव आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed