फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चियों ने सुनाई दरिंदगी की दास्तां, अब फोरेंसिक लैब जाएंगे कपड़े, हैवान को लेकर उठे ये बड़े सवाल

Fri, 10 May 2019 01:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 May 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Forensic labs will be sent for investigation of Vimal and girls' clothes
हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जागृति विहार के हैवान विमल चंद और पीड़ित बच्चियों के कपड़ों को फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। पीड़ित तीन बच्चियों ने हैवान की सारी घिनौनी हरकत पुलिस से लेकर कोर्ट तक खोल दी। अब हैवान की रिमांड को लेकर ये बड़े सवाल उठ रहे हैं। अगली स्लाइडों में जानिए क्या:-

Meerut sexual assault case, Forensic labs will be sent for investigation of Vimal and girls' clothes
आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं है। विमल चंद को पुलिस रिमांड पर लेने में पुलिस देरी कर रही है, इसको लेकर भी लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

Meerut sexual assault case, Forensic labs will be sent for investigation of Vimal and girls' clothes
हैवान विमल चंद और उसकी कोठी - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार 162/6 में हैवान विमल चंद अपनी कोठी में ही कई बच्चियों से दरिंदगी करता था। इसकी पोल दस दिन पहले अमर उजाला ने खोली थी। पुलिस की गिरफ्त में आते ही विमल चंद ने अपना जुर्म कबूल लिया था। तीन बच्चियां भी पुलिस के पास पहुंचीं और हैवान की पोल खोली। बच्चियों ने पुलिस से लेकर कोर्ट तक हैवानियत की दास्तां बता दी। इसके बावजूद भी पुलिस की नींद नहीं टूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Forensic labs will be sent for investigation of Vimal and girls' clothes
हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला

दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी विमल चंद को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी तक नहीं डाली है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। जबकि इस केस में आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी लेकर मजबूत साक्ष्य जुटाने हैं। जिससे आरोपी को सजा मिलेगी। पुलिस की इस लचीली कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस पर आरोपी की मदद करने के आरोप लगने लगे हैं।

विज्ञापन
Meerut sexual assault case, Forensic labs will be sent for investigation of Vimal and girls' clothes
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के साथ तीन से चार मासूम भी दिखाई दे रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

कपड़ों को भेजेंगे फोरेंसिक लैब 
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना कि तीन बच्चियों ने कोर्ट के बयानों में हैवान विमल चंद की सारी पोल खोली है। जिनको तस्दीक करना है। इसको देखते आरोपी विमल चंद को रिमांड पर लेना जरूरी है। पुलिस और जानकारी जुटा रही है, ताकि रिमांड पर पुलिस ज्यादा से ज्यादा सुबूत विमल चंद से जुटा सके। रिमांड की अर्जी तैयार है। आरोपी विमल चंद और तीनों पीड़ित बच्चियों के कपड़े भी फोरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed