आखिरकार तीन दिन बाद पुलिस ने देहरादून के सहस्रधारा में हुए समरजहां उर्फ रिहाना हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आप प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
2 of 10
मृतक महिला समरजहां
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर विगत सात मई को देर रात समरजहां की हत्या हुई थी। सहस्त्रधारा रोड पर कार सवार बदमाश ने मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। समरजहां मुजफ्फरनगर के दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ दून में लिव इन रिलेशन में रहती थी।
3 of 10
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुप्ता अब सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने फैमिली रेस्टोरेंट के बराबर में समरजहां के लिए बुटीक सेंटर बनवा रहे थे। रेस्टोरेंट चलाने वाले गुप्ता के बेटे कार्तिक ने समरजहां की हत्या में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
4 of 10
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर बाद पुलिस ने देहरादून के सहस्रधारा में हुए समरजहां उर्फ रिहाना हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इस संबंध में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने आप प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
5 of 10
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : सोर्स
एसएसपी ने बताया कि मामले मे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राकेश गुप्ता, सीमा सिंघल, कार्तिक और मोमिन को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि 2 लाख रुपए की सुपारी देकर समरजहां की हत्या करवाई गई थी।