फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात, पांच साल पहले हुई थी विनीत की शादी

Fri, 04 Sep 2020 01:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Sep 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Mobile's call detail will reveal Vineet's murder secret
विनीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिलायंस साईं डीजल कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या के मामले में कई चीजें निकलकर सामने आ रही हैं। पुलिस इस हत्याकांड में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पांच साल पहले हुई थी युवक की शादी, आगे जानिए पूरा अपडेट-

Meerut Murder Case: Mobile's call detail will reveal Vineet's murder secret
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर के रजपुरा निवासी विनीत सिवाच की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे पहला बिंदु विनीत की लूट के विरोध में हत्या करना सामने आया। लेकिन रिलायंस साईं डीजल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि लेनदेन का काम ऑनलाइन किया जाता है। गांव में चर्चा रही कि विनीत मुजफ्फरनगर में अन्य काम भी करता था, जिसके चलते वह लाखों रुपये की धनराशि लेकर घर लौट रहा था। लेकिन मौके पर सोने की चेन और अंगूठी आदि मिलना सवाल पैदा कर रहा है। विनीत गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्याकांड में विनीत के करीबियों का भी हाथ हो सकता है। 

Meerut Murder Case: Mobile's call detail will reveal Vineet's murder secret
घटनास्थल से तमंचा बरामद - फोटो : अमर उजाला

विनीत को कनपटी पर गोली मारने से पहले बदमाशों ने उसकी पिटाई की थी। छीनाझपटी के सबूत भी घटनास्थल पर मिले। परिजनों को अंदेशा है कि लूट के विरोध में हत्या हुई है। सिखेड़ा गांव मार्ग शाम ढलने के बाद असुरक्षित है। यहां लूट और हत्या की कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस मान रही है कि घटनास्थल पर विनीत और बदमाशों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान विनीत की शर्ट की जेब भी फट गई। मारपीट के निशान भी विनीत के शरीर पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Mobile's call detail will reveal Vineet's murder secret
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का कहना है कि विनीत ने मुजफ्फरनगर से चलने के दौरान फोन पर बताया था कि उसके पास मोटी रकम है। पत्नी स्वाति व अपने दोस्त राहुल से फोन पर कई बार विनीत की बात हुई। रात आठ बजे के बाद विनीत ने कॉल रिसीव नहीं की। परिजनों ने कई बार कॉल की। पत्नी मायके में थी। उसने भी 20-25 कॉल की, लेकिन विनीत ने फोन नहीं उठाया। बुधवार रात करीब तीन बजे परिजनों को विनीत की हत्या के बारे में पुलिस ने बताया। पुलिस का दावा कि विनीत का मोबाइल, स्कूटी चाबी और 500-600 रुपए जेब में मिले। एक तमंचा भी घटनास्थल पर मिला।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Mobile's call detail will reveal Vineet's murder secret
विनीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर तक पहुंची गंगानगर पुलिस 
हत्या का सुराग लगाने के लिए गंगानगर थाने की पुलिस मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई। सिवाया टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें विनीत स्कूटी पर अकेला जाता दिखाई दे रहा है। मुजफ्फरनगर से विनीत किसके पास से मोटी रकम लाया है। इसका पता लगाने के लिए भी पुलिस ने प्रयास किए। जिस कंपनी में विनीत काम करता था। उसमें कलेक्शन न होने की बात कही। हालांकि परिजनों ने कंपनी के अलावा भी विनीत के दूसरे काम होने बताए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed