आशीष गुर्जर हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार में जबरदस्त गुस्सा है। पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर समेत कई नेता रविवार शाम आशीष के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। वहीं 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गुर्जर समाज ने महापंचायत करने का ऐलान किया है।
2 of 7
गुर्जर समाज ने महापंचायत का ऐलान किया
- फोटो : अमर उजाला
आशीष की हत्या के पीछे बसपा नेता गोपी पारिया की हत्या का बदला लेना बताया जा रहा है। जिसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैलती रही। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी मरगूब त्यागी, अभिषेक गुर्जर, दुष्यंत रोहटा सहित सैकड़ों लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
3 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर के पिता मुखिया गुर्जर और सपा नेता अतुल प्रधान ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पीड़ित पक्ष को ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई की परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने मुखिया गुर्जर को बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 घंटे का समय मांगा था। लेकिन अब 24 घंटे हो चुके हैं। पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी तारांचद पारिया को गिरफ्तार किया है। बाकी सभी फरार हैं। परिजनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भारी आक्रोश है।
पुलिस का समय तो पूरा होने दो
वार्ता के दौरान मुखिया गुर्जर ने कहा कि आशीष की हत्या के लिए पूरी तरह से पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार है। पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसकी वह निंदा करते हैं।