फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला एंकर मौत मामला: पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, तीन दिन में हो सकता है बड़ा खुलासा

Sun, 16 Dec 2018 02:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Dec 2018 02:54 AM IST
विज्ञापन
Tv News Anchor Radhika Kaushik Death Case police repeat Crime scene in noida
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक

सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसायटी की चौथी मंजिल से गिरकर महिला एंकर राधिका कौशिक की मौत अब भी पहली बनी हुई है। शनिवार को पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर क्राइम सीन को दोहराया। पुलिस के अनुसार, घटना के समय साथ रहे आरोपी एंकर राहुल अवस्थी की बातों को सुनकर पुतले को राधिका का रूप देकर उसे कई तरह से चौथी मंजिल से नीचे फेंका गया। इस दौरान राधिका के परिजन और उसकी दोस्त भी थी।

Tv News Anchor Radhika Kaushik Death Case police repeat Crime scene in noida
radhika kaushik - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार आधी रात के बाद एक नामी न्यूज चैनल की एंकर राधिका अवस्थी की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के वक्त राधिका के साथ फ्लैट में साथी एंकर राहुल अवस्थी भी था। फ्लैट के अंदर से शराब की बोतलें भी मिली थीं। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब तीन घंटे तक क्राइम सीन को दोहराया गया। इसकी रिपोर्ट तीन दिनों में आ जाएगी। इसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सोसायटी के गार्डों से दोबारा पूछताछ की गई। राहुल अवस्थी को भी मौके पर ले जाया गया। 

Tv News Anchor Radhika Kaushik Death Case police repeat Crime scene in noida
radhika kaushik - फोटो : facebook

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से हुई मौत
पुलिस के अनुसार, शनिवार को राधिका को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। इसमें चोट लगने से मौत की बात कही गई है। राधिका के सिर में अंदरूनी चोट के अलावा पसलियां, पैर, कमर और हाथ में फैक्चर होने की बात सामने आई है। इसके अलावा राधिका के लंग्स भी फट गए थे। पुलिस ने राधिका का विसरा सुरक्षित रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv News Anchor Radhika Kaushik Death Case police repeat Crime scene in noida
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
दोनों के मोबाइल की जांच
पुलिस ने राधिका और राहुल अवस्थी दोनों के मोबाइल को जब्त कर लिया है। दोनों मोबाइल की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी। पुलिस का कहना है कि दोनों के मोबाइल से भी कुछ चीजें सामने आएगी, इससे जांच में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Tv News Anchor Radhika Kaushik Death Case police repeat Crime scene in noida
radhika kaushik - फोटो : फेसबुक
पुलिस इस मामले में हर तरीके से वैज्ञानिक पद्घति के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस सभी तथ्यों व सबूतों को इकट्ठा कर रही है। इसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed