फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मौलाना ने कबूल किए धर्मांतरण के राज, विदेश से ट्रस्ट में आई 1.50 करोड़ की रकम, फैला था बड़ा नेटवर्क

Wed, 22 Sep 2021 09:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Maulana has accepted the conversion in the interrogation of the ATS and it has been revealed that an amount of 1.50 crores had come to the trust
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी के मंसूबों की जांच के लिए एटीएस और एनआईए ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल लिया है। मौलाना का पश्चिम के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैला है। सुरक्षा एजेंसियां उनके साथ मिलकर काम करने वाले लोगों की कुंडलियां खंगाल रही है। स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है। 



एटीएस यूपी ने लखनऊ में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी दिखाई है। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि मौलाना कलीम का पश्चिमी यूपी में बड़ा नेटवर्क है। यही नहीं धर्मांतरण कराने के लिए विदेश तक मौलाना के कनेक्शन थे। विदेश से धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के लिए करोड़ों रुपये की फंडिग होती थी। मौलाना के ट्रस्ट में 1.50 करोड़ की रकम एकमुश्त आई है। मौलाना का मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर समेत कई जिलों में नेटवर्क फैला है, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने पश्चिमी यूपी में डेरा डाल लिया है। एजेंसियां पता लगाने में लगी है कि मौलाना के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। धर्मांतरण व विदेश से होने वाली फंडिंग का पैसा किस-किसके पास गया है, इसकी छानबीन की जा रही है।

Maulana has accepted the conversion in the interrogation of the ATS and it has been revealed that an amount of 1.50 crores had come to the trust
मौलाना । - फोटो : amar ujala

कई दिनों से पीछे लगी थी एटीएस 
मौलाना कलीम सिद्दीकी की गतिविधियां संदिग्ध थी, इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को पहले से थी। कलीम के खिलाफ सबूत जुटाने और निगरानी के लिए एटीएस लग गई। पुख्ता सबूत मिलने के बाद मौलाना को एटीएस ने उठाया। पुलिस का दावा है कि एटीएस की पूछताछ में मौलाना ने धर्मांतरण वाली बात कबूल कर ली। पुलिस ने तीन टीम बनाकर मौलाना को मेरठ से उठाया है। 

Maulana has accepted the conversion in the interrogation of the ATS and it has been revealed that an amount of 1.50 crores had come to the trust
मेरठ में मचा हड़कंप। - फोटो : amar ujala

रिकॉर्डिंग सुनकर मौलाना बोले, गलती हो गई
मौलाना कलीम सिद्दीकी और तीन साथी मौलाना व ड्राइवर सलीम को उठाकर एटीएस सीधे लखनऊ अपने हेड क्वार्टर ले गई। वहां पांचों से पुलिस ने पूछताछ की। मौलाना फुलत नहीं, बल्कि दिल्ली में परिवार के पास जाने वाले थे। इसकी जानकारी एटीएस टीम को पहले से थी। एटीएस के पास मौलाना कलीम से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉडिंग है। जिन्हें सामने रखते ही मौलाना ने कहा कि गलती हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maulana has accepted the conversion in the interrogation of the ATS and it has been revealed that an amount of 1.50 crores had come to the trust
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

मौलाना से जुड़े लोगों पर जांच की आंच
धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग का कनेक्शन मौलाना कलीम से जुड़ गया है। इसकी खुलासा होने के बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के जिलों की पुलिस भी जांच में जुट गई। सुरक्षा एजेंसियों ने मद्द करने के लिए अब कानून व्यवस्था एडीजी प्रशांत कुमार ने कप्तानों को निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद लोकल स्तर से भी मौलाना से जुड़े लोगों की जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Maulana has accepted the conversion in the interrogation of the ATS and it has been revealed that an amount of 1.50 crores had come to the trust
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

हर पहलू पर जांच कर रही पुलिस
मौलाना कलीम सिद्दीकी का गहरा कनेक्शन पश्चिमी यूपी से है। पश्चिम के जिलों में धर्मांतरण कराने के लिए करोड़ों की फंडिंग में भी यहां पर हो रही है। इसकी जांच में सुरक्षा एजेंसियां व संबंधित जिला पुलिस लग गई है। कलीम के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। - प्रशांत कुमार, एडीजी कानून व्यवस्था

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed