फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बदमाशों की शामत, पुलिस ने तीन को मारी गोली, देखिए मुठभेड़ की तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2021 04:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Kitthor area of Meerut and four crooks arrested including three injured
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के किठौर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में लोगी लगी है। तीनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी बदमाशों की गोली लगने से बाल-बाल बच गए।

Encounter in Kitthor area of Meerut and four crooks arrested including three injured
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

किठौर पुलिस बुधवार रात में चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। वहीं खुद को घिरा देख बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली लगने से दो सिपाही बाल-बाल बच गए।

Encounter in Kitthor area of Meerut and four crooks arrested including three injured
बाइक बरामद - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से चार तमंचे, कारतूस, दो लूटी हुई मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in Kitthor area of Meerut and four crooks arrested including three injured
किठौर में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

ये हुए गिरफ्तार
मोन्टी उर्फ गौरव पुत्र निवासी ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ, अजय कुमार निवासी हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ, सुमित कुमार निवासी ग्राम हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ पैरों में गोली लगने से घायल हुए। ववहीं चौथा साथी मोन्टू निवासी गांव हसनपुर कलां थाना किठौर जनपद मेरठ को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Encounter in Kitthor area of Meerut and four crooks arrested including three injured
एसपी देहात केशव कुमार - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि थाना किठौर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के पास से चार तमंचे और दो मोटरसाइकिल समेत अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है। इन सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed