फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये थी दो भाइयों की हत्या के पीछे की वजह, कातिल ने कबूला अपना जुर्म, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jan 2020 04:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Jan 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Crime, two brothers murdered for alcohol in Bijnor district of Uttar Pradesh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर शहर में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। इस बड़ी वारदात के पीछे एक छोटी सी वजह है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। अगली स्लाइडों में जानिए आखिर दोनों भाइयों की हत्या क्यों की गई-

Crime, two brothers murdered for alcohol in Bijnor district of Uttar Pradesh
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गंज दारानगर में दो भाइयों की हत्या के पीछे कच्ची शराब वजह बनी है। खुद हत्यारोपी नरेंद्र ने बताया कि उसने गांव के टिक्का से 30 रुपये में कच्ची शराब का पव्वा खरीदा था, तीनों ने वही शराब पी थी। हालांकि पुलिस का दावा है कि 500 रुपये में दो बोतल शराब खरीदकर पी गई थी। कीमत को लेकर भले ही पुलिस और हत्यारोपी की बात अलग- अलग सामने आई हैं, लेकिन इतना साफ है कि दो लोगों की हत्या के पीछे विवाद की जड़ शराब ही बनी।

Crime, two brothers murdered for alcohol in Bijnor district of Uttar Pradesh
घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गंज दारानगर के खादर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा खूब फल फूल रहा था। कच्ची शराब की वजह से ही सुक्खे व प्रेम की हत्या हुई है। सुक्खे, प्रेम व नरेंद्र ने गांव से ही कच्ची शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद ही तीनों में शराब के नशे में विवाद हुआ था। गांव वालों के अनुसार गंज में जिस स्थान पर वारदात हुई, उसके आसपास अवैध शराब बिक्री का अड्डा है और सट्टा व जुआ खेलने वाले भी सक्रिय रहते हैं। दिन ढलते ही शराब पीने वालों के साथ शराब बेचने वाले सक्रिय हो जाते हैं। बावजूद पुलिस सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे रहती थी। पुलिस से कच्ची शराब की शिकायत की जाती थी। पुलिस शराब बनाने वालों को पकड़कर गंज पुलिस चौकी ले आती थी बाद में उन्हें छोड़ देती थी। कच्ची शराब का कारोबार एक नहीं कई लोग कर रहे हैं। ये लोग गंगा के किनारे कच्ची शराब बनाकर घरों में लाकर बेचते हैं। शाम होते ही शराब के खरीदार सक्रिय हो जाते थे। सस्ते दामों में यही शराब लोगों को आसानी से मिल जाती है। गंज में छोटे तबके के मेहनत मजदूरी करने वाले लोग इस शराब का सेवन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime, two brothers murdered for alcohol in Bijnor district of Uttar Pradesh
घटना के बाद इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीनों ने गांव से खरीदी थी कच्ची शराब 
गंज दारानगर गांव में मजदूरी पेशा लोग शराब पीने के आदी हो रहे हैं। धार्मिक स्थल के आसपास ही यह लोग शराब का सेवन करते हैं। तो खादर क्षेत्र में गंगा के आसपास भी शराब पीने के अड्डे बने हुए हैं। खुद हत्यारोपी नरेंद्र ने बताया कि उसने गांव के टिक्का से 30 रुपये में कच्ची शराब का पव्वा खरीदा था। तीनों ने वही शराब पी थी। सुक्खे व प्रेम तो मजदूरी करके घर नहीं पहुंचे थे। दोनों घर न जाकर नरेंद्र के साथ शराब पीने चले गए। परिजनों ने जब दोनों को तलाशा, तो उनकी हत्या का पता चला। गांव वालों ने बताया कि दोनों मृतक व हत्यारोपी नरेंद्र शराब पीने के आदी थे।

विज्ञापन
Crime, two brothers murdered for alcohol in Bijnor district of Uttar Pradesh
परिजनों में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम 
सुक्खे के दो पुत्री व दो पुत्र है। प्रेम के दो पुत्र व एक पुत्री है। सुक्खे के दो बच्चों की शादी हो चुकी है। दोनों के ही परिवार में इस वारदात के बाद कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed