आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे हत्याकांड के खुलासे में जुटीं पुलिस टीमों के साथ जांच में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जांच टीमों में शामिल पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से अलग-अलग बात की और पूछा कि अब तक कितने संदिग्धों से पूछताछ हुई, कितनी दबिश दी गई और अभी तक की जांच में क्या निकला। उन्होंने खुलासे के संबंध में निर्देश भी दिए।
सीमेंट व्यापारी हत्याकांड: गांवों में ताबड़तोड़ दबिश, जांच की समीक्षा करने पहुंचे आईजी, जल्द होगा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी प्रवीण कुमार शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे बड़ौत कोतवाली पहुंचे। जांच में जुटी पुलिस टीमों ने आईजी को बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन कोई अहम फुटेज प्राप्त नहीं हुई। अब तक पुलिस ने 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा 310 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले पुराने किरायेदारों और हाल में किराए पर रहने आए युवकों सहित अन्य लोगों से जानकारी ली गई है।
बता दें कि नौ अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे बिनौली रोड स्थित आत्रे ट्रेडर्स पर बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे को गोली मार दी थी। 11 अक्तूबर की रात मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रे ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
शुक्रवार को पुलिस ने बिजरौल, हिलवाडी, बड़ौली, जौनमाना, ढिकाना, वाजिदपुर आदि गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। पुलिस ने 10 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ आलोक कुमार का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
सीएम से करेंगे बात : डॉ. सत्यपाल सिंह
बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रे के शिवपुरी स्थित आवास पहुंचे और व्यापारी के परिजनों से शोक संवेदना जताई। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि वह इस प्रकरण को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। पुलिस अधिकारियों से बात की जाएगी। सांसद ने प्रदीप आत्रे के छोटे भाई राजेंद्र आत्रे से जानकारी ली और उन्हें जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भी परिजनों को शोक संवेदनाएं दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/