{"_id":"5c19f6b6bdec22571b3c1ed4","slug":"ashish-murder-case-police-arrested-three-accused-from-meerut-who-accepted-the-fault","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशीष हत्याकांड: पुलिस के सामने बेखौफ होकर आरोपी ने कुबूला जुर्म, कहा -मां की बात का लिया बदला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशीष हत्याकांड: पुलिस के सामने बेखौफ होकर आरोपी ने कुबूला जुर्म, कहा -मां की बात का लिया बदला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुख्य आरोपी प्रशांत पारिया व दूसरा आरोपी रोहित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के शोभापुर में हुए आशीष गुर्जर हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रशात पारिया ने गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं। मंगलवार को पुलिस पूछताछ में उसने बेखौफ होकर अपना जुर्म कुबूला और बताया कि आखिर क्यों उसने आशीष को मौत की नींद सुला दिया। आगे जानें आरोपियों ने क्यों बनाया आशीष को निशाना :-
2 of 5
sobhapur
शोभापुर गांव निवासी आशीष की हत्या में आशीष के पिता महकसिंह ने बसपा नेता गोपी पारिया के भाई प्रशांत पारिया, उसका पिता ताराचंद, रोहित और रवि समेत नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस प्रशांत और ताराचंद व रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रशांत और रोहित ने पूछताछ में आशीष की हत्या में कई लोगों के नाम बताए। सीओ दौराला अखिलेश भदौरिया ने बताया कि छह नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है, जो फरार है। जल्द ही ये आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
3 of 5
sobhapur
वहीं पुलिस पूछताछ में प्रशांत पारिया ने वे सारे राज खोल दिए जिसकी वहज से उसने आशीष के सीने में आठ गोलियां उतार दीं। आरोपी प्रशांत ने बताया कि भाई की हत्या के बाद घर में दुख का माहौल था। आरोपियों के जेल जाने के बाद आशीष जेल से छूटकर आ गया। इस दौरान मां बार बार ताने देती थी कि भाई की मौत की पैरवी क्यों नहीं करते। इसके बाद आशीष की हत्या को प्लानिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sobhapur
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने प्रशांत ने बताया कि उसकी मां उसे बार-बार इस बात के लिए उकसाती थी कि उसके जवान बेटे की मौत हो गई लेकिन उसके हत्यारे को काई सजा नहीं मिली। प्रशांत के मुताबिक इन बातों को बार-बार सुनकर उसने आशीष गुर्जर की हत्या की योजना बनाई। उसने गांव के ही युवक विजय उर्फ भांडू से इस पर बात की। यहां भांडू ने आशीष के मर्डर की पूरी प्लानिंग तैयार की।
विज्ञापन
5 of 5
sobhapur
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार इस मामले में तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहित को भी आशीष की हत्या का कोई गम या पछतावा नहीं है। पूछताछ किए जाने पर उसने कहा कि सभी ने मिलकर योजना बनाई थी और आशीष को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस अब सात अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।