{"_id":"5c19e5f5bdec2257272786e0","slug":"father-done-heinous-crime-with-three-months-daughter-after-wife-bad-behaviour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता ने तीन महीने की बेटी से सिर्फ इसलिए लिया बदला, पूरी कहानी पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने तीन महीने की बेटी से सिर्फ इसलिए लिया बदला, पूरी कहानी पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा
शादाब अली/अमर उजाला, पिरान कलियर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
father
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कलियर में एक शख्स ने द्वेषवश महज तीन माह की अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने ये खतरनाक कदम इसलिए उठाया है कि उसकी पत्नी सौतेले बच्चों से दुर्व्यवहार करती थी। पत्नी से बदला लेने के लिए व्यक्ति ने तनाव में आकर उसने मासूम को गंगनहर में फेंक दिया।
2 of 5
killer father
पंद्रह दिन पूर्व बेड़पुर निवासी शहजाद ने अपनी साढ़े तीन माह की नवजात बेटी को गंगनहर में फेंक दिया था। इसके बाद से उसकी मां मासूम के बारे में शहजाद से पूछताछ करती आ रही थी। शहजाद भी कभी बच्ची को रिश्तेदारी में गोद देने की बात करता तो कभी किसी बाबा को गोद देने की कहानी सुनाता रहा। करीब 12 दिन बाद पत्नी को शक हुआ तो उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। महिला के भाई ने पहले अपने जीजा से पूछताछ की, मगर कोई ठीक जवाब नहीं देने पर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की।
3 of 5
बच्ची
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो शहजाद का घिनौना सच सामने आया। इसमें भी सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शहजाद ने बच्ची को मारने का जो कारण बताया, वह बेहद संकुचित मानसिकता वाला था। पुलिस की पूछताछ में शहजाद ने बताया कि उसने मासूम की महज इसलिए हत्या कर दी कि उसकी पत्नी पहली पत्नी के बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार करती थी। इसे लेकर आए दिन घर में कहासुनी होती रहती थी। इसके चलते उसने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पंद्रह दिन पहले आरोपी बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गया था। इसके बाद जब वह बच्ची के बैगर घर पहुंचा तो उसने पत्नी को बताया था कि बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बच्ची को रिश्तेदार ने गोद लेने और एक बाबा को देने की कहानियों से पुलिस और पत्नी को गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
5 of 5
newborn
जो व्यक्ति पढ़ लिखकर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा ग्रहण कर रहा है, उसने अपनी ही बच्ची की जिन्दगी छीन ली। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी पिता एमए करने के साथ ही पॉलीटेक्निक का डिप्लोमा भी कर चुका है। यही नहीं प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम डीएलएड की भी पढ़ाई कर रहा है। आरोपी ने भावुक होकर पुलिस को बताया कि उसका सपना स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाने का था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।