{"_id":"5e79155d8ebc3e78dc77716d","slug":"corona-new-update-meerut-border-has-been-sealed-for-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: लॉकडाउन के लिए सख्त हुए अफसर, मेरठ की सीमा सील, 97 स्थानों पर लगाए बैरियर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: लॉकडाउन के लिए सख्त हुए अफसर, मेरठ की सीमा सील, 97 स्थानों पर लगाए बैरियर, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:32 AM IST
सार
कोरोना वायरस के अलर्ट को लेकर शासन द्वारा मेरठ को लॉकडाउन करने के आदेश के चलते मेरठ-मोदीनगर सीमा को सील कर दिया गया। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 9
पुलिस ने चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस के अलर्ट को लेकर शासन द्वारा मेरठ को लॉकडाउन करने के आदेश के चलते सोमवार सुबह से मेरठ-मोदीनगर सीमा को सील कर दिया गया। इस दौरान मोहिउद्दीनपुर चेकपोस्ट पर बैरियर लगाकर मोदीनगर से मेरठ की तरफ वाहनों को रोका गया। इस दौरान पुलिस की वाहन चालकों से नोकझोंक हुई। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 9
पूछताछ करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। जिनको हटवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात को परतापुर तिराहा को पूरी तरह से सील कर दिया गया। किसी भी वाहन को परतापुर से शहर में प्रवेश नहीं देने दिया गया। इन्हें दिल्ली-देहरादून बाईपास से जाने को कहा गया।
3 of 9
जिले के चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन का पालन कराने और वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस को सोमवार सुबह से ही सड़कों पर उतरना पड़ा। हालत यह थी कि नेशनल हाईवे के अलावा अन्य मार्गों पर भी रविवार की तुलना में सोमवार सुबह से ही वाहनों की संख्या बढ़ी। ऐसे में जिले में 97 से ज्यादा स्थानों पर पुलिस को बैरियर लगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहर में मुख्य और अन्य समेत 35 से ज्यादा स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। जहां सुबह से शाम तक और शाम से अगले 12 घंटे के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई। बेगमपुल, मोदीपुरम, हापुड अड्डा और अन्य स्थानों पर आरआरएफ लगाई गई है। शहर में शासन के निर्देशों का पालन कराया गया। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से अपील की है कि वे लोग घरों से बाहर ना निकलें। यदि जरूरत है तो इमरजेंसी में कम से कम ही बाहर निकलने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 9
शहर में चौराहों पर लगाए बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसपी देहात अविनाश कुमार पांडे का कहना है कि वह देहात के क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट के साथ राउंड पर रहे। हाईवे और अन्य स्थानों पर 35 स्थानों पर बैरियर लगाकर लॉकडाउन का पालन कराया गया। इमरजेंसी सेवाएं जिनके लिए लॉकडाउन में छूट दी गई थी उन्हें पुलिस ने परेशान नहीं किया। वहीं, कुछ स्थानों पर लोगों ने पुलिस से झूठ बोलकर या परिवार के सदस्य को अस्पताल में भर्ती की बात कहकर वाहनों को बैरियर से निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।