फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सीमेंट व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में गम और गुस्सा, लूट कर भाग रहे बदमाशों ने मारी थी गोली

Tue, 13 Oct 2020 07:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2020 07:50 AM IST
सार

  • गोली से घायल सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मौत, बड़ौत में गम और गुस्सा
  • बावली रोड स्थित श्मशान घाट में किया व्यापारी का अंतिम संस्कार
  • 82 हजार रुपये लूटकर भाग रहे बदमाशों ने व्यापारी को मार दी थी गोली

विज्ञापन
cement trader died during treatment, he was shot by criminals Against loot

उत्तर प्रदेश के बागपत में  लूट का विरोध करने पर बदमाशों की गोली से घायल हुए सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से नगर में गम और गुस्से का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग की है। मृतक व्यापारी का सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 



सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने रविवार देर रात मेरठ में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलते ही नगर में शिवपुरी स्थित उनके आवास पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। गम और गुस्से का माहौल बन गया।

cement trader died during treatment, he was shot by criminals Against loot

शिवपुरी से बावली रोड स्थित श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे। मुखाग्नि उनके पत्र वैभव आत्रेय ने दी। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने आवास पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और जल्द ही वारदात के खुलासे का आश्वासन दिया। अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस और पीएसी तैनात रही।


 
cement trader died during treatment, he was shot by criminals Against loot

यह था मामला
बड़ौत में नौ अक्तूबर को शाम करीब साढ़े सात बजे बिनौली रोड पर स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर चार बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछकर लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी ने विरोध किया। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर बिनौली रोड पर भागे। व्यापारी ने पीछा कर एक बदमाश को दबोचने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच बदमाशों ने गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
cement trader died during treatment, he was shot by criminals Against loot

सिर में गोली लगने से व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया, वहां रविवार की रात में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।


 
विज्ञापन
cement trader died during treatment, he was shot by criminals Against loot

सीओ से मिले व्यापारी, खुलासे की मांग
सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय की हत्या की वारदात का व्यापारियों ने जल्द खुलासा करने की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सोमवार को सीओ आलोक सिंह से मिले। व्यापारी नेता मुदित जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा आए दिन व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। घटना से व्यापारियों मेें दहशत व रोष व्याप्त है। इसमें नवनीत जैन, रिंकू जैन, अंकित जैन उर्फ डब्बू, बबलू जैन, शरद जैन, अंकित जैन शामिल रहे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed