फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: बढ़ रहे युवाओं की आत्महत्या के मामले, दो दिन के भीतर तीन ने की खुदकुशी, आरजू की मौत बनी रहस्य

Wed, 12 Oct 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

-मोबाइल से खुलेगा यश, विपिन और आरजू की मौत का राज
-दो दिन में हुईं तीन आत्महत्याएं, पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
Cases of suicide of youth rising in Meerut, three commit suicide within two days
आनंद नर्सिंग कॉलेज - फोटो : amar ujala

मेरठ में युवाओं की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। यहां पिछले दो दिन में तीन युवाओं ने खुद ही मौत को गले लगा लिया। इन तीनों ने ही फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। यही नहीं शहर के आनंद मेडिकल में नर्सिंग की होनहार छात्रा आरजू ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। हालांकि आरजू की मौत की गुत्थी भी हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है।



पुलिस इसकी आत्महत्या की छानबीन कर ही रही थी कि पल्लवपुरम में बीएससी के छात्र यश का शव कमरे में पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। इंचौली थानाक्षेत्र में किसान के युवा बेटे ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर मौत चुन ली। पढ़ लिख कर कुछ बेहतर करने की उम्र में आखिर युवा मौत को क्यों चुन रहे हैं यह एक बड़ा सवाल है लेकिन युवाओं में इस तरह आत्महत्याओं का बढ़ना चिंताजनक है। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे मेरठ के तीन युवाओं ने की आत्महत्या।

Cases of suicide of youth rising in Meerut, three commit suicide within two days
आनंद नर्सिंग कॉलेज - फोटो : amar ujala

पल्लवपुरम में बीसीए के छात्र यश, इंचौली के सधारनपुर में विपिन और नर्सिंग की छात्रा आरजू की मौत का राज उनके मोबाइल से खुलेगा। पुलिस ने तीनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर उन्हें फॉरेंसिक लैब में भेजा। दो दिन में तीन आत्महत्याएं होने के बाद पुलिस कारणों की जांच में उपलब्ध तथ्यों की छानबीन कर रही है।

 

Cases of suicide of youth rising in Meerut, three commit suicide within two days
आनंद नर्सिंग कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

आनंद नर्सिंग कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा आरजू ब्लड कैंसर से लड़ रही थी। परिवार के लोगों से उसकी लगातार बातचीत हो रही थी। परिवार को नहीं लगा कि बेटी ऐसा कदम उठाएगी। पोस्टमार्टम के बाद उसके पिता राजकुमार बेटी का शव दिल्ली ले गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cases of suicide of youth rising in Meerut, three commit suicide within two days
आनंद नर्सिंग कॉलेज - फोटो : amar ujala

पुलिस का दावा है कि आरजू के 3 सुसाइड नोट मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। रूम पार्टनर से भी पूछताछ की गई है। इंस्पेक्टर मेडिकल बच्चू सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल और सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। वह परीक्षा को लेकर परेशान थी, अपनी बीमारी से या फिर कुछ अन्य वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Cases of suicide of youth rising in Meerut, three commit suicide within two days
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं, पल्लवपुरम में बीसीए का छात्र यश शर्मा ने परिवार के साथ खाना खाया और बाद में कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके दिमाग में क्या चल रहा था। यह बात परिवार के लोगों को नहीं पता। पुलिस ने पहले कमरे में सुसाइड नोट ढूंढा, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर यश का मोबाइल कब्जे में ले लिया। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed