फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगीभर का दर्द... मेरठ बवाल में मुल्जिम बन गए कई परिवार, पांच ने गंवाई थी जान, तस्वीरें

Tue, 24 Dec 2019 03:21 AM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Dec 2019 03:21 AM IST
विज्ञापन
CAA Protest, five young man was killed in Meerut violence
मेरठ में हुआ था भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुआ बवाल कई परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे गया। पांच युवाओं ने जान गवां दी। कई परिवार ‘मुल्जिम’ बन गए। पुलिस और पब्लिक के बीच विश्वास का धागा भी टूटने की कगार पर है। अब इस विश्वास को मजबूत करने के लिए पुलिस व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी होगी।

CAA Protest, five young man was killed in Meerut violence
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के प्रति इतना गुस्सा क्यों था, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। चार घंटे बवाल हुआ, जिसमें पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। पांच लोगों की जान चलीं गई। मरने वाले आसिफ, मोहसिन, जहीर, आसिफ और अलीम को पुलिस ने उपद्रवी घोषित कर दिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। परिवार पर दोहरी मार पड़ी। बेटे की मौत भी हुई। उसके माथे पर उपद्रवी का ठप्पा भी लग गया।

CAA Protest, five young man was killed in Meerut violence
जमकर हुआ था पथराव किया - फोटो : अमर उजाला

वहीं बवाल में परिवार के नाम भी आ रहे हैं। पुलिस व प्रशासन के रिकॉर्ड में हाशिमपुरा, मलियाना, शास्त्रीनगर एल ब्लाक हिंसा और अब इस बवाल को भी दर्ज कर लिया गया। यह ऐसा दाग है जो शायद ही मिटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगा विश्वास कायम 

CAA Protest, five young man was killed in Meerut violence
जमकर हुआ था पथराव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और पब्लिक में कैसे समन्वय स्थापित होगा, इसको लेकर मंथन चल रहा है। पब्लिक पुलिस पर और पुलिस पब्लिक पर गोलियां चला रही थी। बवाल के दौरान दोनों एक दूसरे के दुश्मन थे। कभी ऐसा दौर था कि एक सिपाही ही आवाज देता था तो सब चुपचाप अपने घर वापस चले जाते थे। शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला बोला गया।

विज्ञापन

अब नजरिया भी बदल गया 

CAA Protest, five young man was killed in Meerut violence
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट में पांच हजार से अधिक लोगों के खिलाफ उपद्रव में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस लिसाड़ीगेट के लोगों को मुल्जिम की नजर से देख रही है। पुलिस के जिन लोगों से अच्छे संबंध थे या शांति व्यवस्था बनाने की मीटिंग में जो भी लोग आते थे, उनमें भी विश्वास टूट रहा है। सोमवार को पुलिस ने कई लोगों को बुलाकर वीडियो और फोटो दिखाए। उपद्रवियों की पहचान कराई। जिसमें कोई परिचित या रिश्तेदार के नाम बताए जा रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed