फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण विस्फोट से दहल उठे कई गांव, अभी तक फंसे है कई मजदूरों के शव, देखें दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 12 Sep 2018 10:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 12 Sep 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
Blast in bijnor seven killed and many injured see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में जबरदस्त विस्फोट के साथ टैंक फटा और उस पर काम कर रहे मजदूर कई फीट ऊपर उछलकर आसपास के खेतों और फैक्ट्री के अंदर जा गिरे। धमाका इतना तेज था कि दो किलोमीटर दूर तक के गांवों में रहने वाले लोग दहल गए। फैक्ट्री के अंदर की दीवार टूट गई और टैंक के पिलर टूटकर जमीन में जा धंसे। कई पिलर दूर जाकर गिरे। देखें दर्दनाक तस्वीरें:-

Blast in bijnor seven killed and many injured see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

वहीं फैक्ट्री में बिखरे पड़े हादसे के निशान गवाही दे रहे थे कि विस्फोट कितना जबरदस्त था। टैंक में अभी और भी शव हो सकते हैं, इस आशंका के चलते टैंक को खाली कराया जा रहा है। सर्च अभियान रात में भी जारी था। प्रशासन 11 श्रमिकों के टैंक पर वेल्डिंग करने की बात बता रहा है। गांव वाले इस बात से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं।

Blast in bijnor seven killed and many injured see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीण अनुमान लगा रहे है कि हादसे के बाद कई और श्रमिक टैंक में गिरकर गए होंगे। उनका कहना है कि यह किसी ने नहीं देखा कि टैंक पर कितने लोग काम कर रहे थे। इसका पता तो केवल फैक्ट्री मालिक, अफसरों या फैक्ट्री के कर्मचारियों को है। लेकिन सभी हादसे के बाद से फरार हैं। कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast in bijnor seven killed and many injured see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

टैंक का का पानी निकाला जा रहा है। आसपास के गांवों के कई लोग इस काम में जुटे हुए हैं। शाम के समय टैंक का एक गेट खोला तो उसमें दो शव फंसे दिखाई दिए। अभयराम के परिजनों को बुलाया गया तो उन्होंने अभयराम का शव होने से इंकार कर दिया। फंसे शवों को टैंक से निकालने की कवायद चल रही है। टैंक में दो शव फंसे मिलने के बाद गांव वालों को फैक्ट्री से बाहर कर दिया गया। प्रशासन ने फैक्ट्री में सर्च अभियान शुरू करा दिया है। टैंक से पूरा पानी निकलने में दो दिन लगेंगे।

विज्ञापन
Blast in bijnor seven killed and many injured see photos
बिजनौर विस्फोट - फोटो : अमर उजाला

देर शाम फिर लगाया जाम
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को दिन में कई बार जाम लगाया। अधिकारी बार बार समझाकर जाम खुलवाते रहे। देर शाम फिर एक बार ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने फैक्ट्री के बाहर नगीना मार्ग पर फिर से जाम लगा दिया। ये लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने और फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed