मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार रात मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार की पिटाई करने और महिला से अभद्रता के आरोप में होटल मालिक मनीष पंवार को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना लगते ही शनिवार सुबह स्थानीय व्यापारियों, भाजपाइयों और भीड़ ने थाना कंकरखेड़ा घेर लिया। करीब चार घंटे तक पुलिस से खूब खींचतान हुई। लेकिन पुलिस के आगे भाजपाइयों की एक न चली। सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस नामजद आरोपी मनीष को कोर्ट ले गई। देखें आक्रोश और पुलिस से झड़प की ये तस्वीरें:-
दरोगा पिटाई मामला: पुलिस से भिड़े भाजपाई, 4 घंटे तक आक्रोश व पथराव, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल में परतापुर थाने के मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार कंकरखेड़ा की एक महिला के साथ शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। खाने में देरी को लेकर महिला का वेटर से विवाद हो गया था। वहां पहुंचे होटल मालिक मनीष की महिला और दरोगा से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसके बाद विवाद हो गया था। होटल मालिक ने दरोगा को एक के बाद एक पांच थप्पड़ लगा दिए थे, जिसके बाद दरोगा जमीन पर जा गिरा था। इस पूरे प्रकरण की वीडियो वायरल हो गई।
होटल मालिक मनीष की गिरफ्तारी का पता चलने पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल सहित काफी संख्या में भाजपाई व व्यापारी वर्ग के नेता व कार्यकर्ता शनिवार सुबह थाने पहुंच गए। पार्षद के खिलाफ हुई कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए लोगों ने कड़ा विरोध किया। कंकरखेड़ा थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की गई। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ पंकज सिंह वहां पहुंचे तो उनके साथ तीखी झड़प हुई। भीड़ ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपी पार्षद को पुलिस की गाड़ी से खींचने का प्रयास किया गया। कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के सामने लेट गए। गाड़ी रोकने के लिए पत्थर फेंके गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से गाड़ी निकाली तो पीछा कर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।
इस पूरे प्रकरण में आरोपी होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष पंवार के खिलाफ कार्रवाई को पार्षद समर्थकों और भाजपाइयों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर रोष जताया है। पार्षद के समर्थकों ने तहरीर देते हुए आरोपी दरोगा व परतापुर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व उपाध्यक्ष नीरज मित्तल सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए दरोगा सुखपाल पंवार व परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने एसपी सिटी के सामने आरोप लगाया कि होटल में दरोगा ने पार्षद पर अपनी पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर परतापुर ने कंकरखेड़ा थाने की हवालात में बंद मनीष को बुरी तरह से पीटा। इन पर भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए।
सिर्फ पोस्टरों में साथ दिखाई देते हैं विधायक