फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: देवबंद में चार दिन के भीतर दूसरे भाजपा नेता की हत्या, कहीं यह तो नहीं मर्डर की वजह 

Sat, 12 Oct 2019 03:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Oct 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader Darasingh shot dead by miscreants in Deoband saharanpur
bjp leader dara singh - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के देवबंद में भाजपा सभासद दारासिंह की हत्या से सनसनी फैल गई। यह एक सप्ताह में लगातार दूसरी बार है जब क्षेत्र में किसी भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया हो।

 

शनिवार को को हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। पुलिस इस हत्या को कई बिंदुओं से जोड़कर देख रही है। आगे जानें आखिर क्या कहती हैं मौका ए वारदात की तस्वीरें: -

 

Bjp leader Darasingh shot dead by miscreants in Deoband saharanpur
मौके पर मौजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

देवबंद में त्रिवेणी मिल के गन्ना अधिकारी और भाजपा सभासद मृतक चौधरी धारा सिंह देवबंद बीजेपी की नगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और ग्राम बंदरजूड़ा के रहने वाले थे।

 

वह आज सुबह आठ बजे चीनी मिल जाने के लिए निकले थे कि पल्सर सवार बदमाशों ने उनके सिर में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। 


 
Bjp leader Darasingh shot dead by miscreants in Deoband saharanpur
sp dinesh kumar - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि भाजपा नेता और गन्ना अधिकारी धारा सिंह अपने परिवार सहित करीबियों को गन्ना ढुलाई का ठेका दिलवाते थे और उनके कई ट्रॉले भी मिल में लगे हुए थे।

 

उन्होंने अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे बेटे की शादी भी तय की थी। नेता की मौत के बाद घर की सारी खुशियां चंद मिनटों में काफूर हो गईं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader Darasingh shot dead by miscreants in Deoband saharanpur
sp dinesh kumar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर एसएसपी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मिल अधिकारियों से जानकारी जुटाई। मिल के अधिकारी भी मौके पर ही मौजूद हैं। 


 

विज्ञापन
Bjp leader Darasingh shot dead by miscreants in Deoband saharanpur
bjp leader dara singh - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश कुमार  ने बताया कि मिल के अधिकारियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारण पता लग पाएंगे।


वहीं, परिजनों की ओर से कहा गया है कि मिल की ओर से उत्पीड़न की कार्रवाई जैसे उनके परिजनों का ठेका निरस्त करने आदि का जबरन काम किया जा रहा था। पुलिस ने हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने और उसके खुलासे का दावा किया है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed