सहारनपुर जनपद में मतदाताओं ने ईवीएम में प्रत्याशियों का भाग्य कैद कर दिया है। इससे पर्दा तो 24 अक्तूबर को ही उठेगा, लेकिन सियासी समर में जो समीकरण विभिन्न कस्बों और बूथों पर दिखाई दिया, उसके अनुसार कहीं बीजेपी तो कहीं कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आया। आगे जानिए सपा और बसपा का हाल-
उपचुनाव 2019: कहीं खिला कमल, तो कहीं चली साइकिल और पंजा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं कहीं-कहीं साइकिल की चाल दिखी। लेकिन बसपा का हाथी कमजोर नजर आया। नानौता के कई बूथों पर तो उसके बस्ते तक नहीं थे। ऐसे में मुकाबला भाजपा, सपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय होता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: गंगोह उपचुनाव 2019: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, कुल 62.50 प्रतिशत हुई वोटिंग
गंगोह सीट पर 3,69,367 मतदाता हैं। उपचुनाव को लेकर गंगोह, अंबेहटा, नानौता और तीतरो चार कस्बों में सियासी पंडित जीत-हार का गणित लगाते नजर आए।
गंगोह में कांग्रेस के नोमान मसूद को मजबूत बताया जा रहा है। उसके बाद यहां बीजेपी और सपा के बीच जंग दिखी। नानौता कस्बे में बीजेपी की स्थिति मजबूत दिखी।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: घायल होने के बावजूद वोट डालने पहुंचा शख्स, देखें मतदान के रंग, तस्वीरों के संग
वहीं अंबेहटा में बीजेपी और सपा एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में नजर आईं। इन सबके बीच बसपा के कैडर वोट तो उसे मिले, लेकिन कई जगहों पर हाथी मजबूत दखल नहीं दे पाया। नतीजा ये हुआ कि मुस्लिम गुर्जर कुछ कांग्रेस की ओर तो कुछ सपा के पाले में जाते दिखे।