फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद: वेस्ट यूपी में हालात बेकाबू, दर्जनों सरकारी बसें फूंकी, बवाल जारी, देखें तस्वीरें

Mon, 02 Apr 2018 04:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 02 Apr 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
bharat bandh: situation in West UP is uncontrollable, 12 government buses set on fire, photos
बसें फूंकी - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान देशभर में सोमवार सुबह से ही दलितों का आंदोलन चल रहा है। उधर, वेस्ट यूपी में भी दलितों का आंदोलन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मेरठ में दलित आंदोलन के चलते हालात बेकाबू हो गए। जहां पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया तो वहीं दर्जनों वाहनों में आग लगा दी गई। जिले भर में जगह -जगह तोड़फोड़ और प्रदर्शन जारी है।

bharat bandh: situation in West UP is uncontrollable, 12 government buses set on fire, photos
वेस्ट यूपी में बवाल - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भी दलितों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया। सहारनपुर के बड़गांव, रामपुर, मनिहारान, बेहट, सरसावा और देवबंद में दलितों का आंदोलन जारी है। शहर में जगह -जगह तोड़फोड़ की गई। वहीं रेल को रोकने की भी कोशिस की गई, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और उन्हें मौके से खदेड़ दिया।

bharat bandh: situation in West UP is uncontrollable, 12 government buses set on fire, photos
वेस्ट यूपी में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं बागपत जिले में भी दलितों का आंदोलन जारी है। बागपत के अमीन नगर सराय, मेरठ मार्ग पर अग्रवाल मंडी, टटीरी और बड़ौत में जुलूस निकालकर दलितों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दलितों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं पुलिस ने हिंसा फैला रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bharat bandh: situation in West UP is uncontrollable, 12 government buses set on fire, photos
वेस्ट यूपी में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

उधर, शामली में भी दलितों का प्रदर्शन जारी है। शामली के शिवचौक, गुरुद्वारा तिराहा, मुजफ्फरनगर मार्ग और थाना भवन पर दलित समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। दलित समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
bharat bandh: situation in West UP is uncontrollable, 12 government buses set on fire, photos
वेस्ट यूपी में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में भी दलितों में आक्रोश भड़का हुआ है। दलितों ने तोड़फोड़ के बाद कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। शहर के दर्जनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रशासन ने मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed