यदि आप सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करती हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि हो सकता है कि देह व्यापार के दलालों की नजर आपकी प्रोफाइल पर हो और वे आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही अमर उजाला टीम ने देहव्यापार के ऑनलाइन चल रहे एक रैकेट का पर्दाफाश किया। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ ये दलाल फेसबुक पर आम लड़कियों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे: -
कहीं आपकी डीपी पर तो नहीं देहव्यापार के दलालों की नजर, सोशल मीडिया पर फोटो डालती हैं तो रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स और कमेंट पाने के लिए लड़कियां अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन आप यह भी जान लें कि इसके खतरे भी कम नहीं हैं। यहीं नहीं सोशल मीडिया पर नए दोस्त बनाने को लेकर भी आपको अलर्ट रहना चाहिए। हो सकता है कि आपसे दोस्ती करने वाला अनजान व्यक्ति या महिला आपको गलत रास्ते पर ले जाए।
पिछले सप्ताह अमर उजाला की टीम ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। देह व्यापार के दलालों ने बाकायदा वेबसाइट बनाई हुई है। जिसका विभिन्न वेबसाइटों पर विज्ञापन किया जा रहा है। वेबसाइट पर सब कुछ खुलेआम चल रहा है। कोई भी फोन कॉल कर या व्हाट्स एप के जरिये एजेंट से बात कर सकता है। इस संवाददाता ने करीब दस एजेंटों से बात की। इसके बाद दलाल ने कुछ लड़कियों की फोटो सेंड की जिन्हें क्रॉसचैक किया गया तो चौकाने वाली बात सामने आई।
सोशल मीडिया पर सोच-समझकर अपलोड करें फोटो
एजेंट कॉलगर्ल पसंद करने के लिए ग्राहकों को युवतियों के फोटो भेजते हैं। ऐसे ही कुछ फोटो संवाददाता को भेजे गए लेकिन गूगल इमेज सर्च पर जाकर इन फोटो को क्रॉस चेक किया गया तो सामने आया कि आधे से ज्यादा फोटो किसी आर्टिकल, वेबसाइट या सोशल साइट से उठाए गए थे। इसलिए जरूरी है कि आप सोच-समझकर सोशल साइट्स पर अपनी तस्वीरें डालें। आपको यह भी बता दें कि किसी की अनुमति के बिना उसकी फोटो इस्तेमाल करना निजता भंग करने और अपराध की श्रेणी में आता है।
विदेशी कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा
इन एजेंट से जब कॉलगर्ल की डिमांड की गई तो पूछा गया कि आप शहर के किस हिस्से से बोल रहे हैं। उसी लोकेशन के किसी होटल या फ्लैट में कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा किया गया। देह व्यापार के इन दलालों का कहना है कि उनके पास हर उम्र, हर कैटेगिरी की कॉलगर्ल मौजूद हैं। कॉलेज गर्ल से लेकर विदेशी कॉलगर्ल भी उनके पास हैं। बताया गया विदेशी कॉलगर्ल के लिए ये लोग मोटी रकम वसूलते हैं और वह ऑन डिमांड ही उपलब्ध होती हैं।
एडवांस भी मांगते हैं रकम
कॉलगर्ल की बुकिंग के लिए कुछ एजेंट 50 प्रतिशत तो कुछ पूरी रकम एडवांस ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। इसके लिए वे अपना अकाउंट नंबर देते हैं। ऐसे में यह भी आशंका है कि एस्कॉर्ट सर्विस की आड़ में ठगी करने वाला गैंग सक्रिय हो सकता है। क्योंकि इस तरह से ठगी का शिकार होने के बाद कोई भी व्यक्ति बदनामी के डर से इसकी शिकायत भी नहीं करेगा। वहीं कुछ एजेंट मौके पर ही रकम लेने पर सहमत हो जाते हैं।