यूपी के बागपत में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया जहां हिलवाड़ी गांव में दो सगे भाइयों ने अपने भाइयों और पिता पर बंटवारे को लेकर कातिलाना हमला किया। यहां काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ यहां तक कि एक महिला अपने नवजात शिशु को सड़क पर ही रोता बिलखता छोड़ मारपीट में जुट गई। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोंगों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
आगे तस्वीरों में जानें क्या था पूरा मामला:-
पिता व भाईयों पर किया कातिलाना हमला
2 of 6
मामला शांत कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हिलवाड़ी गांव में दो सगे भाइयों ने अपने अन्य भाईयों व पिता पर बंटवारे को लेकर कातिलाना हमला किया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली ले आई। अभी वे पुलिस में तहरीर दे रहे थे कि,उसी दौरान उनके दो भाई व उनके पक्ष की महिलाएं कोतवाली पहुंची और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
मकान के बंटवारे को लेकर हुई थी मारपीट
3 of 6
मारपीट का शिकार पिता व बेटा
- फोटो : अमर उजाला
हिलवाड़ी गांव में रशीद पुत्र सदर अली के चार बेटे हैं, इनमें आबिद, जाहिद पिता से अलग रहते हैं और उन्हें बंटवारे में मकान दिया है, जबकि शकील और रोजूदीन अपने पिता के साथ रहते हैं। उनका मकान के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रशीद, उसकी पत्नी शाहिजा, शकील व रोजूदीन तथा आबिद व जाहिद में मंगलवार की सुबह मारपीट शुरू हो गई।
कोतवाली के बाहर ही भिड़ गए दोनों पक्ष
4 of 6
मारपीट करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची रसीद, उसकी पत्नी शाजिदा, बेटे शकील व रोजूदीन को कोतवाली ले आई। अभी रसीद पक्ष कोतवाली में चाय की दुकान पर तहरीर लिखा रहे थे, इसी दौरान आबिद और जाहिद अपने पक्षों की महिलाओं के साथ वहां पहुंचे और आपस में भिड़ गए।
नवजात को सड़क पर छोड़ मारपीट में जुट गई महिला
5 of 6
सड़क पर बिलखता नवजात बच्चा
कोतवाली में संघर्ष हो रहा था तो एक पक्ष की महिला ने अपने नवजात शिशु को जमीन पर रख दिया और मारपीट मेें जुट गई। बच्चा काफी देर तक सड़क पर पड़ा हुआ रोता बिलखता रहा, लेकिन महिला को उस पर दया नहीं आई, जब लोगों ने महिला को बुरा भला कहा तब जाकर उसने बच्चे को उठाया।