आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर शराब माफिया और उसके गुर्गों ने हमला बोल दिया। पथराव के बाद ताबड़तोड़ और गोलियां बरसा दीं। जिसमें पांच सिपाही घायल हो गए। पुलिस टीमों ने तलाशी लेकर मौके से काफी मात्रा में शराब बरामद की। घायल पुलिसकर्मियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला यूपी के मेरठ जिले का है। जहां मंगलवार तड़के दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल के पीछे मलिन बस्ती में शराब से भरी गाड़ी की सूचना पर टीम ने छापा मारा था।
तस्वीरें: पुलिस और आबकारी टीम पर हमला, तोड़फोड़ के बाद फायरिंग, 5 पुलिसकर्मी घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल के पीछे बस्ती में रमेश प्रधान हरियाणा मार्का की अवैध शराब की गाड़ी उतरवा रहा है। इसकी जानकारी पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम समेत पांच इंस्पेक्टर और पुलिस लाइन से 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर छापामारी की।
आबकारी और पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें सिविल लाइन पुलिस से सिपाही प्रवीण और आबकारी विभाग के सिपाही आरके तोमर, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार और हरेंद्र सिंह घायल हो गए।
पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग होने की सूचना फ्लैश होने पर हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी समरपाल सिंह, इंस्पेक्टर टीपीनगर डालचंद समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस फोर्स के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया और उसके गुर्गे वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से शराब की 650 पेटियां बरामद करना बताया है। जबकि आबकारी विभाग टीम ने शराब की 101 पेटियां मिलना बताया।
20 आरोपियों पर केस दर्ज
सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने इस संबंध में बताया कि शराब माफिया रमेश प्रधान, राजकुमार उर्फ राजू, लाखन, विशाल, निक्की पंडित समेत 20 लोगों के खिलाफ थाना ब्रह्मपुरी पर केस दर्ज किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/