{"_id":"5ce0e7febdec22074857ed97","slug":"ats-investigating-objectionable-talk-which-found-in-suspect-gulzar-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फोन पर क्या षड्यंत्र रच रहे थे गुलजार और गुरू, आतंकी कनेक्शन की तरफ इशारा कर रही कॉल रिकॉर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर क्या षड्यंत्र रच रहे थे गुलजार और गुरू, आतंकी कनेक्शन की तरफ इशारा कर रही कॉल रिकॉर्डिंग
Sun, 19 May 2019 10:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 19 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ समेत सात शहरों में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजने के बाद जहां शामली पुलिस ने कंकरखेड़ा निवासी गुलजार और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। वहीं आतंकी गतिविधियों से जुड़ रहे तार को देखते हुए एसटीएस ने लिसाड़ीगेट में निगरानी बढ़ा दी है।
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
गुलजार का गुरु लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। एटीएस उससे पूछताछ कर चुकी है। बताया गया कि एटीएस की टीम गोपनीय ढंग से जांच में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि एटीएस जल्द ही किसी की गिरफ्तारी कर सकती है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं:-
कुछ ऐसी लिखावट में मिला है यह पत्र
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ, हापुड़ और शामली में एटीएस के साथ कई जांच एजेंसी लगी हैं। यह भी सामने आ रहा है कि गुलजार का गुरु कई बार दूसरे शहरों में पहुंचा। ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसी पता लगा रही हैं कि गुलजार और उसका गुरु पूर्व में कहीं बाहर तो नहीं गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विक्रांत सरोहा के नाम भेजा गया है यह पत्र
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार के अनुसार गुलजार से बरामद मोबाइल में जो बातचीत रिकॉर्ड है। इसमें बेहद आपत्तिजनक बातें हैं। अधिकांश बातचीत में उर्दू और अरबी के शब्दों प्रयोग किया गया है। इसमें 'मौत तो हक है..., मगर कभी-कभी डर भी लगता है' जैसी बातचीत भी हैं। इसी तरह की गई गंभीर बातचीत का होना किसी गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों से लगता है कि ये फिदायीन बनाने का भी मामला हो सकता है। संभावना है कि फोन पर बात करने वाला दूसरा व्यक्ति गुलजार का ब्रेन वॉश कर रहा हो। इस तरह की बातें सुरक्षा के लिहाजा से गंभीर हैं, इसलिए इस मामले में एटीएस का भी सहयोग लिया जा रहा है। वह भी अपने स्तर से काम कर रही है।