{"_id":"5c1e0bf1bdec22570e78ff23","slug":"ashish-murder-case-father-said-that-he-will-give-justice-to-his-son-in-meerut-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशीष गुर्जर हत्याकांड: तेहरवीं पर पिता ने कही ये बड़ी बात, शोक सभा के दौरान रहीं ऐसी चर्चाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष गुर्जर हत्याकांड: तेहरवीं पर पिता ने कही ये बड़ी बात, शोक सभा के दौरान रहीं ऐसी चर्चाएं
Sat, 22 Dec 2018 03:33 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Dec 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
sobhapur
आशीष गुर्जर की तेरहवीं पर शोभापुर में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों की आंखों में आंसू और आरोपियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा था। आशीष के पिता महकार सिंह ने अपील की है कि उनके बेटे की हत्या पर कोई राजनीति न करें, शांति बनाए रखें। वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और बेटे को इंसाफ दिलाएंगे। इस दौरान गांव में फोर्स तैनात रहा।
Trending Videos
sobhapur
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी आशीष गुर्जर की तेरहवीं पर राणा फार्म हाउस पर शोकसभा की गई। तेरहवीं पर कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। आशीष के दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों काफी संख्या में थे। तेरहवीं पर महापंचायत न हो जाए, इसको लेकर पुलिस गंभीर थी। पुलिस फोर्स राणा फार्म हाउस में पहुंचा।
sobhapur
शोकसभा के दौरान गांव में चर्चा थी कि हत्या के बदले में कोई अनहोनी हो सकती है। जिसको लेकर गांव का माहौल ओर खराब होगा। महकार सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि उनको किसी से लड़ना नहीं है। वह बेटे आशीष को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। वह बेटे को इंसाफ जरूर दिलाएंगे। शोक सभा में केपी सिंह गुर्जर, नवाब सिंह लखवाया, अभिषेक चपराणा, सम्राट मलिक, मनोज चपराणा, दुष्यंत रोहटा, विजय गुर्जर, उरेंदर तेवतिया, गुड्डू मलिक, अमित राणा, आशुतोष शर्मा, विजय गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sobhapur
चार हत्यारोपी पुलिस ने जेल भेजे
कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार चार हत्यारोपी विजय उर्फ भांडू़, रवि, अरविंद पारिया व अमित उर्फ कांचा निवासी शोभापुर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। इसके अलावा फरार 50-50 हजार के दोनों हत्यारोपी मोहित व अमरदीप की तलाश में पुलिस लगी हुई है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कंकरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार चार हत्यारोपी विजय उर्फ भांडू़, रवि, अरविंद पारिया व अमित उर्फ कांचा निवासी शोभापुर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। इसके अलावा फरार 50-50 हजार के दोनों हत्यारोपी मोहित व अमरदीप की तलाश में पुलिस लगी हुई है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
sobhapur
राजनीति नहीं, हमदर्द बनकर आएं
महकार सिंह ने शोकसभा के दौरान कहा कि पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी आरोपियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज देगी। उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। केस की पैरवी करेंगे और आरोपियों को सजा दिलाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि बेटे की हत्या पर राजनीति न करें। जो हमदर्द है, वहीं उनके घर पर आए। भड़काऊ बात करने पर महकार ने कई युवकों को डांट भी लगाई।